कार्तिक आर्यन ने बताया कि उनके साथ डेट पर जाने वाली लड़की में क्या क्वालिटी होनी चाहिए

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
कार्तिक आर्यन ने बताया कि उनके साथ डेट पर जाने वाली लड़की में क्या क्वालिटी होनी चाहिए

कार्तिक आर्यन ने किया खुलासा, बताया इन क्वालिटीज वाली लड़की के साथ जाना चाहेंगे डेट पर

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की क्यूटनेस और प्यारी मुस्कान ने ना जाने कितनी लड़कियों को अपना दीवाना बना रखा है। कार्तिक की फीमेल फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। वह न जानें कितनी लड़कियों का क्रश हैं। लेकिन अब कार्तिक आर्यन ने अपनी ड्रीम गर्ल को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह इन क्वालिटीज वाली लड़की को करना डेट चाहते हैं।

इन क्वालिटीज वाली लड़की के साथ जाना चाहते हैं डेट पर

कार्तिक आर्यन ने बताया कि उनके साथ डेट पर जाने वाली लड़की में क्या क्वालिटी होनी चाहिए

Source- Pinterest

दरअसल इन दिनों कार्तिक आर्यन का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि वह किस तरक की क्वालिटी वाली लड़की के साथ डेट पर जाना चाहेंगे। कार्तिक ने बताया कि उनके साथ डेट पर जाने वाली लड़की में क्या क्वालिटी होनी चाहिए। कार्तिक आर्यन ने फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में आइडियल डेट पार्टनर को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि मुझे महत्वाकांक्षी लड़कियां पसंद है। जो प्रेरणादायक हों और अपनी छाप छोड़ जाएं। उन्होंने कहा ऐसी लड़कियां जो हर बाधाओं से लड़ जाएं अपने लक्ष्य को पाने के लिए, जैसे- साइना नेहवाल, मैरी कॉम, गुंजन सक्सेना, बरखा दत्त। मैं ऐसी क्वालिटीज वाली लड़की को डेट करना चाहूंगा।'

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

बता दे, बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाले स्टार्स में से एक हैं। कार्तिक अपने सोशल मीडिया पोस्ट ही वजह से हमेशा चर्चा में छाए रहते हैं। बहुत बार वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी होते हैं। अगर कार्त‌िक आर्यन के वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वह इम्तियाज अली की 'लव आजकल' में नजर आए थे। और जल्द ही 'भूल भुलैया 2' और करण जौहर की 'दोस्ताना 2' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह डायरेक्टर ओम राउत के साथ भी एक फिल्म में काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- ‘भाभी जी’ सौम्या टंडन ले सकती हैं शो से ब्रेक, पर्सनल हेयर ड्रेसर कोरोना पॉजिटिव

Latest Stories