कार्तिक आर्यन ने किया खुलासा, सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने पर ऐसा होता है उनकी मां का रिएक्शन

author-image
By Chhaya Sharma
कार्तिक आर्यन ने किया खुलासा, सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने पर ऐसा होता है उनकी मां का रिएक्शन
New Update

जब सोशल मीडिया पर ट्रेंड होते है कार्तिक आर्यन, एक्टर ने बताया कैसा होता है मां का रिएक्शन

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाले स्टार्स में से एक हैं।कार्तिक अपने सोशल मीडिया पोस्ट ही वजह से हमेशा चर्चा में छाए रहते हैं। बहुत बार वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी होते हैं। ऐसे में कार्तिक आर्यन ने बताया है कि जब वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहे होते हैं तो उनकी मां का कैसा रिएक्शन होता है।

फैन ने किया कार्तिक की मां से जुड़ा सवाल

दरअसल इन दिनों बॉलीवुड के कई सितारे सोशल मीडिया पर #Ask से जरिए अपने फैंस के सवालों के जवाब देते रहते हैं। कार्तिक आर्यन ने भी #AskKartik के जरिए अपने कई फैंस के सवालों का जवाब दिया है। उनमें से एक फैन ने उनकी मां से जुड़ा सवाल किया है।

कार्तिक ने दिया ये जवाब

?

एक सोशल मीडिया यूजर ने कार्तिक आर्यन से सवाल करते हुए पूछा है कि जब वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहे होते हैं तो उनकी मां का रिएक्शन कैसा होता है। इस सवाल का एक्टर ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया है। कार्तिक आर्यन ने अपने जवाब में लिखा, 'अब एक हफ्ता भाव खाएंगी रिश्तेदारों के बीच में।'

अपनी मां के लिए कार्तिक आर्यन का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके कई फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

?

इससे पहले कार्तिक आर्यन #AskKartik के जरिए अपनी शादी के बारे में बात करने की वजह से चर्चा में थे। उनके कई फैंस ने पूछा की वह शादी कब करेंगे। जिस पर कार्तिक आर्यन ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया था। कार्तिक आर्यन ने ट्वीट में लिखा, 'सच कहूं तो यह सबसे अच्छा समय है शादी करने का, खर्चा नहीं होगा।'

?

इतना ही नहीं कार्तिक आर्यन से एक और सोशल मीडिया यूजर ने उनकी शादी को लेकर सवाल किया तो कार्तिक ने उसका भी मजेदार जवाब देते हुए लिखा, 'जिस हिसाब से चल रहा है, लगता है बच्चा भी लॉकडाउन में हो जाएगा।'

कार्तिक आर्यन की फिल्मों की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म ‘लव आजकल’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस सारा अली खान अहम भूमिका में थीं। उनकी आने वाली फिल्मों में 'भूल भुलैया 2' और 'दोस्ताना 2' शामिल है।

ये भी पढ़ें- ‘भाभी जी’ सौम्या टंडन ले सकती हैं शो से ब्रेक, पर्सनल हेयर ड्रेसर कोरोना पॉजिटिव

#kartik aaryan upcoming movies #कार्तिक आर्यन #Kartik Aaryan latest news #Love Aaj Kal 2 #Kartik Aaryan Instagram #Dostana 2 #मां ##Askkartik ##Askkartik कार्तिक आर्यन #bhul bhulaiya #kartik Aaryan images #kartik aaryan twitter #kartik aryan family #kartik aryan mother #kartik or sara ali khan
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe