केआरके ने सलमान खान पर कसा तंज , कहा- 'बिग बॉस 14 होस्ट के लिए सलमान को रिप्लेस कर सकते हैं रणवीर सिंह ' By Chhaya Sharma 13 Jul 2020 | एडिट 13 Jul 2020 22:00 IST in ताजा खबर New Update Follow Us शेयर केआरके ने बिग बॉस 14 होस्ट के लिए उछाला रणवीर सिंह का नाम, लोगों ने किया ट्रोल बॉलीवुड एक्टर सलमान खान पर हमेशा निशाना साधने वाले कमाल आर खान (KRK) ने उन्हें लेकर फिर एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में भी उन्होंने हमेशा की तरह बॉलीवुड के दबंग यानि सलमान खान पर तंज कसा है। केआरके ने बिग बॉस के नए होस्ट के लिए एक्टर रणवीर सिंह का नाम सुझाया है। बिग बॉस 14 होस्ट के लिए उछाला रणवीर सिंह का नाम ? केआरके ने ट्वीट करते हुए लिखा- मुझे निजी तौर पर लगता है कि रणवीर सिंह 'बिग बॉस' के अच्छे होस्ट साबित हो सकते हैं। इसलिए कलर्स और एंडमोल इंडिया के प्रोड्यूसर्स सलमान खान को रणवीर सिंह से रिप्लेस कर सकते हैं। ये शो के भविष्य के लिए भी अच्छा रहेगा। अब केआरके ने तो अपने विचार सभी के सामने रख दिए, लेकिन कई यूजर्स इससे इत्तेफाक नहीं रखते। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने सलमान खान का सपोर्ट करते हुए लिखा कि बिग बॉस की सफलता के पीछे का राज सलमान है, कोई उन्हें रिप्लेस नहीं कर सकता। एक अन्य यूजर ने लिखा- सलमान हर साल शो छोड़ना चाहते हैं लेकिन चैनल और एंडमोल ऐसा नहीं होने देना चाहते। कई लोगों ने केआरके के ट्वीट को जोक बताया है, साथ ही केआरके को ट्रोल भी किया है। लेकिन एक बात तो सभी लोगों के रिएक्शन से साफ है कि कोई भी रणवीर सिंह को बिग बॉस का होस्ट नहीं देखना चाहता। वैसे ये पहली बार नहीं है जब केआरके ने सलमान खान पर हमला किया हो। हर साल बिग बॉस शुरू होते ही केआरके के विवादित बोल भी सामने आने लगते हैं। केआरके सलमान खान पर तंज कसने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। बिग बॉस का मतलब ही सलमान खान हैं अगर बात करें बिग बॉस की तो, सलमान खान ये शो सालों से होस्ट कर रहे हैं। फैंस के लिए बिग बॉस का मतलब ही सलमान खान हैं। ऐसे में सलमान रिप्लेस करना आसान बात नहीं है। खबरों के मुताबिक, सलमान खान ने शो होस्ट करने के लिए अपनी फीस फिर से बढ़ा दी है। खबर है कि अब सलमान खान शो के हर एपिसोड के लिए 16 करोड़ फीस मांग रहे हैं। सलमान खान ने बिग बॉस 13 के लिए 12 से 14 करोड़ रुपए तक फीस ली थी। सलमान खान को इस शो के लिए परफेक्ट होस्ट कहना कहीं से भी गलत नहीं होगा। वो हर वीकेंड का वार में घरवालों के कारनामों को गिनाते हुए उनकी क्लास लगाते नजर आते हैं। दर्शक भी वीकेंड में सलमान के आने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। ये भी पढ़ें– खत्म हुआ फैंस का इंतजार, सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा का ट्रेलर रिलीज #krk tweet on salman #kamaal aar khan #bigg boss host salman khan #bigg boss 14 news #bigg boss 14 new #bigg boss 14 contestant #Colors Tv #Bigg Boss 13 #Ranveer Singh News #bigg boss 14 #ranveer singh #telivision news #salman khan latest news #Salman Khan #बिग बॉस #होस्ट #केआरके #salman on bigg boss 14 #krkr suggest ranveer singh name #KRK Twitter हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें अब सदस्यता लें यह भी पढ़ें Advertisment Latest Stories Read the Next Article