Advertisment

जानिए साउथ के ब्लॉकबस्टर अभिनेता धनुष के बारे में

author-image
By Hasmine saifi
New Update
जानिए साउथ के ब्लॉकबस्टर अभिनेता धनुष के बारे में

धनुष का जन्म तमिल फिल्मों के महान डायरेक्टर और फिल्म निर्माता कस्तूरी राजा के घर हुआ। धनुष का असली नाम वेंकेटश प्रभु कस्तूरी राजा है। धनुष वैसे को सुपरस्टार रंजनीकांत के दामाद भी है। इसी के साथ वह फिल्म निर्माता, अभिनेता और सिंगर भी है। ज्यादातर वह तमिल सिनेमा में काम करते है। मगर वह बॉलीवुड में अभिनय कर चुके है। 2013 में आई फिल्म रांझणा में वह अभिनेत्री सोनम कूपर के साथ लीड रोल में नजर आए थें। उनकी इस फिल्म को दर्शकों द्वारा बेहद पंसद किया गया था। धनुष को इंटरनेशनल लेवल पर तब पहचान मिली जब उनका 'वाय दिस कोलावरी' सॉन्ग ट्यूब पर रिलीज हुआ। यह गाना लोगो के बीच इतना पॉपुलर हुआ था कि उस समय बच्चे बच्चे की जुबान पर सिर्फ यही गाना था।

धनुष का शुरूआती दौर

जानिए साउथ के ब्लॉकबस्टर अभिनेता धनुष के बारे में

अगर धनुष की शुरुआती दौर की बात की जाए तो वह फिल्मी दुनिया में नही जाना चाहते थे। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम अपने पिता कस्तूरी राजा और भाई के कहने पर रखा। उन्हीं के पिता ने उनकी फिल्म को डायरेक्ट किया थी। उनकी पहली फिल्म का नाम थुल्लुवाधो इलामाई था। जो बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा नही चल पाई थी। इसी के बाद धनुष ने अपने भाई द्वारा डायरेक्ट की फिल्म  Kadhal Kondein में अभिनय किया।  धनुष की इस दूसरी फिल्म को दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया गया। इस फिल्म से धनुष को बड़ी पहचान मिली थी। इसी के चलते 2011 में धनुष का Why This Kolaveri Di गाना सामने आया जो लोगो के बीच बहुत पॉपुलर हुआ। इस गाने से पूरे देशभर में उनका लोगों द्वारा पसंद किया जाने लगा। यह गाना अभी तक 206 मिलियन से भी ज्यादा भर देखा जा चुका है। धनुष को फिल्म आदूकलम के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि धनुष राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किए जाने वाले सबसे कम उम्र के अभिनेता हैं।

शादी

जानिए साउथ के ब्लॉकबस्टर अभिनेता धनुष के बारे में

उन्होंने साउथ के सुपरस्टार रंजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से 2004 में शादी की है। दोनों की लव स्टोरी की बात की जाए तो दोनों की पहली मुलाकात काढल कोंडे के पहले शो दौरान हुई। दोनों कि दोस्ती की शुरुआत उसी शो से हुई। उसके बाद दोनों ने दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी का फैसला ले लिया। उनके दो बच्चे है यात्रा और लिंगा। ऐश्वर्या धनुष से दो साल बड़ी है और एक क्लासिकल डांसर भी है।

करियर

जानिए साउथ के ब्लॉकबस्टर अभिनेता धनुष के बारे में

उनके करियर की शुरूआत फिल्म ‘Kadhal Kondein’ फिल्म से हुई थी। इस फिल्म में उनको एक्टर के रुप में पहचान मिली। अगर धनुष की सुपरहिट फिल्मों कि बात जाए तो फिल्म थिरुदा थिरुडी (2003) पुदुपेट्टई (2006) थिरुवलाइयाडल अराम्बम (2006) वेलइला पट्टधार (2014) आदि फिल्में है जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट फिल्में रही है। साल 2015 में आई फिल्म 'मारी' ने दर्शकों के बीच बहुत धमाल मचाया। फिर 2018 मे आई 'मारी 2' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया था। उनकी इस फिल्म को दर्शको द्वारा बहुत पसंद किया गया। हिन्दी फिल्मों में उनकी शुरूआत फिल्म ‘रांझणा’ से हुई जिसने आलोचकों के साथ साथ दर्शकों का भी दिल जीत लिया। फिल्म में उन्होंने अपने द्वारा निभाए गए किरदार ‘कुंदन’ से सभी का मनोरंजन किया तो वहीं दूसरी तरफ सभी को भावुक भी कर दिया। उनके काम की हर तरफ प्रशंसा हुई।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि धनुष को महंगी कारों का बड़ा शौक है। सूत्रों के मुताबिक उनके पास A8, Bentley Continental Flying Spur, Jaguar XE, Rolls-Royce Ghost Series -II जैसी लग्जरी कारें हैं।

आगे पढ़े -क्या ‘दबंग-3’ की रिलीज पर भी हो सकता है CAA प्रोटेस्ट का असर ?

Advertisment
Latest Stories