Birthday Special: जानिए अभिनेता गोविन्दा के फिल्मी दुनिया के स्ट्रगल के बारे में

author-image
By Hasmine saifi
New Update
Birthday Special: जानिए अभिनेता गोविन्दा के फिल्मी दुनिया के स्ट्रगल के बारे में

गोविन्दा बॉलीवुड के एक बेहतरीन अभिनेता के साथ कॉमेडियन और राजनेता के रुप में जाने जाते हैं। गोविन्दा बॉलीवुड में अपनी जबरदस्त एक्टिंग के लिए बेहद मशहूर है। अभी तक गोविन्दा को अपनी जबरदस्त एक्टिंग के लिए 12 फिल्मफेयर अवार्ड मिल चुके है। एक्टर गोविन्दा

 का असली नाम गोविन्द अरुण आहूजा है। 90 के शतक के गोविन्दा सर्वश्रेष्ठ अभिनेता है। 90 के शतक में इन्होंने एक से एक सुपरहिट फिल्में दी है। अभी तक उनकी लगभग 165 हिंदी फिल्में आ चुकी है। मगर गोविन्दा का एक्टर बनने का सफर बिल्कुल भी आसान नही था। उन्हें कई बार अपने फिल्मी करियर में असफलता का भी सामना करना पड़ा। जानिए उनके फिल्मी दुनिया के करियर के उतार-चढ़ाव के संघर्ष के बारे में।

जानिए उनके फिल्मी करियर के संघर्ष के बारे में

गोविन्दा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म इल्ज़ाम से की थी। जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। फिर उन्हें 1980 के समय में कई पारिवारिक, ड्रामा, एक्शन और रोमांस जैसी फिल्मों में जबरदस्त अभिनय से दर्शकों को दिल जीतने में सफल हुए। इसी के बाद 1980 में गोविन्दा एक एक्शन हीरो के रुप में पहचाने जाने लगे। 90 के दर्शेक के वह सबसे लोकप्रिय एक्टर बन गए। एक दौर ऐसा भी थी 90 के दशक के बाद उन्हें अपने करियर में असफलता मिल रही थी। इसी के बाद उन्हें महानायक अमिताभ बच्चन के साथ फिल्में करना शुरू किया और उसके बाद बॉलीवुड में फिर से वह सुपरहीरो की तरह पहचाने जाने लगें।

90 की उनकी सुपरहिट फिल्में

90 के दशक में गोविन्दा ने 1992 की फिल्म 'शोला और शबनम' में जबरदस्त भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनके साथ मशहूर अभिनेत्री दिव्या भारती नजर आई थी। फिर अभिनेता गोविंदा ने बहुत सी कॉमेडी फिल्मो में अभिनय किया, जिनमे मुख्य रूप से फिल्म आँखे (1993), राजा बाबु (1994), कुली नं. 1 (1995), हीरो नं. 1 (1997) और हसीना मान जाएगी  (1999) शामिल है। इसी के साथ अभिनेत्री करिश्मा कपूर के साथ हसीना मान जाएगी फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट कॉमेडियन अवार्ड और साजन चले ससुराल के लिए उन्हें फिल्मफेयर विशेष अवार्ड मिला था। अगर उनकी सुपरहिट फिल्मों की बाद की जाए तो गोविंदा ने बहुत सी फिल्मो में डबल रोल की भूमिका भी निभाई जिनमे मुख्य रूप से जान से प्यारा (1992), आँखे (1993), बड़े मियाँ छोटे मियाँ (1998) और अनाड़ी नं. 1 (1999) शामिल है। दिलचस्प बात यह है कि  उन्होंने ह'द कर दी आपने' (2000) फिल्म में एक साथ 6 रोल निभाए थे, उनके उन किरदारों के नाम राजू और उनकी माँ, पिता, बहन, बड़ी माँ और बड़े पापा थे।

सन 2000 से फिल्मों में करना पड़ा बड़ा सघर्ष

गोविन्दा 90 के दशक के बॉलीवुड के सुपरहीरो रहे, मगर सन 2000 के बाद उन्हें अपने फिल्मी करियर में काफी उतार-चढ़ाव देखना पड़ा था। सन 2000 के बाद गोविन्दा की बहुत सारी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा हिट नही रही। 2006 में गोविन्दा ने एक्टर अक्षय कुमार के साथ 'भागम भाग' फिल्म की, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। फिर गोविन्दा ने 2007 में एक्टर सलमान खान और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के साथ 'पार्टनर' फिल्म की, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इसी के बाद गोविन्दा फिल्म लाइफ पार्टनर (2009) से दर्शको के दिल में दोबारा से जगह बनाने में कामयाब हो पाए। इसके बाद सन 2015 में उन्होंने जी-टीवी के डांस रियलिटी शो, डांस इंडिया डांस सुपर मॉम सीजन 2, मिथुन चक्रवर्ती की जगह पर जज की भूमिका भी निभाई। फिर सन 2000 के बाद उनकी बहुत सी फिल्में आई जो कुछ बॉक्स ऑफिस पर सफल रही तो कुछ असफल रही।

2005 के बाद गोविन्दा की बहुत सारी फिल्में आई जिसमें उनकी बहुत सी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू नही दिखाई पाई, जैसे 2009 में आई 'जीवनसाथी' फिल्म ज्यादा हिट नही रही थी, इसके बाद 2009 में  नॉट डिस्टर्ब फिल्म, (2011)  शरारती, (2014 ) की दिल को मार डालो, (2014 ) सुखद की अंत, (2017) की आ गया हीरो, (2018) में 'FryDay' गोविन्दा की ऐसी फिल्में थी, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी।  2019 में आई 'रंगीला राजा' फिल्म से भी गोविन्दा दर्शको का दिल जीतने में सफल नही हो पाए थे।

आगे पढ़े- कंगना रनौत की फिल्म “पंगा” 24 जनवरी 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी

Latest Stories