लॉकडाउन में मास्क लगाकर आम लोगों की तरह सब्जियां-राशन खरीदते और साइकिल चलाते दिखे ये स्टार्स , पहचान नहीं पाए लोग

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
लॉकडाउन में मास्क लगाकर आम लोगों की तरह सब्जियां-राशन खरीदते और साइकिल चलाते दिखे ये स्टार्स , पहचान नहीं पाए लोग

श्रद्धा कपूर से लेकर अल्लू अर्जुन और रणबीर कपूर तक लॉकडाउन में मास्क लगाकर घूम रहे हैं ये सितारे, फैंस तक पहचान नहीं पाए

कोरोनावायरस लॉकडाउन में कई बॉलीवुड और टीवी के सितारे घर का काम खुद ही करते दिखे। कई कलाकारों ने खाना बनाने से लेकर झाड़ू पोछा तक किया। लॉकडाउन में बॉलीवुड सेलेब्स की लाइफ पर भी ब्रेक लगा हुआ था, जो अब धीरे- धीरे हट रहा है। सेलेब्स शूटिंग के सिलसिले में या वर्कआउट को लेकर घर से बाहर आ रहे हैं और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है। आज हम उन सितारों की तस्वीरें दिखाने वाले हैं, जब वो सब्जियों और राशन की खरीददारी और मुंबई की सड़कों पर साइकिल चलाते दिखे।

फैंस तक पहचान नहीं पाए

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपने भाई सिद्धांत कपूर के साथ घर का जरूरी सामान लेने एक स्टोर पर पहुंचीं। श्रद्धा और सिद्धांत ने इस दौरान मास्क लगा रखा था और साथ ही सुरक्षा के तमाम उपाय भी अपना रखे थे। मास्क की वजह से उन्हें आस-पास के लोग पहचान नहीं पाए।

लॉकडाउन में मास्क लगाकर आम लोगों की तरह सब्जियां-राशन खरीदते और साइकिल चलाते दिखे ये स्टार्स , पहचान नहीं पाए लोग

Source- Hungryboo

टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई ठेले से सब्जी खरीदती दिखीं। यही नहीं रश्मि उनसे मोलभाव भी कर रही थीं। इस दौरान रश्मि ने ऑरेंज कलर की शॉर्ट ड्रेस कैरी की थी। साथ ही उन्होंने कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क भी लगाया था।

लॉकडाउन में मास्क लगाकर आम लोगों की तरह सब्जियां-राशन खरीदते और साइकिल चलाते दिखे ये स्टार्स , पहचान नहीं पाए लोग

Source - Indiatvnews

एक्ट्रेस अदा शर्मा को मुंबई की सड़कों पर स्पॉट किया गया। अदा एक ग्रॉसरी की दुकान में गई थीं जहां से कुछ जरूरी सामान खरीदे। साथ ही तरबूज भी खरीदा।

लॉकडाउन में मास्क लगाकर आम लोगों की तरह सब्जियां-राशन खरीदते और साइकिल चलाते दिखे ये स्टार्स , पहचान नहीं पाए लोग

Source - Indiatoday

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लु अर्जुन एक सुपरमार्केट में राशन खरीदते हुए दिखे। अल्लु अर्जुन ने मास्क लगा रखा था। इस वजह से उनके फैंस उन्हें पहचान नहीं पाए। अभिनेता ने पीले रंग की टीशर्ट के साथ काले रंग के शॉर्ट्स पहने थे।

इसी बीच, एक्टर रणबीर कपूर साइकिल चलाते नजर आए। हालांकि, एक्टर ने मुंह को पूरी तरह कवर कपड़े से पैक कर रखा था, जिससे उन्हें पहचानना काफी मुश्किल हो रहा था। एक्टर का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया जा रहा है, जिसमें वो ब्लू फुल टीशर्ट, ब्लैक लॉअर पहने थे और मुंह को ढक रखा था। वीडियो में दिख रहा है कि रणबीर कपूर काफी स्पीड में साइकिल चला रहे थे और वो रोड़ पर सीधे निकल गए, जिन्हें कोई नहीं पहचान पाया।

ये भी पढ़ें- सुशांत पर बन रही फिल्म ‘सुसाइड या मर्डर’ में सचिन तिवारी निभाएंगे मुख्य किरदार

Latest Stories