Advertisment

फिल्म लूडो का फर्स्ट लुक रिलीज, टशन में दिखे फातिमा सना शेख और राजकुमार राव

author-image
By Sangya Singh
New Update
फिल्म लूडो का फर्स्ट लुक रिलीज, टशन में दिखे फातिमा सना शेख और राजकुमार राव

नेटफ्लिक्स पर जल्दी ही रिलीज होने वाली है लूडो

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'लूडो' का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है। अनुराग बासु के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म जल्दी ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। वहीं, लूडो का फर्स्ट लुक भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। लूडो के फर्स्ट लुक मोशन पोस्टर में राजकुमार राव के साथ फातिमा सना शेख भी नजर आ रही हैं। मोशन पोस्टर में राजकुमार राव और फातिमा सना शेख जबरदस्त स्वैग में चलते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही पोस्टर में फातिमा ने अपनी गोद में एक छोटा सा बच्चा भी लिया हुआ है।

Advertisment

इसके अलावा पोस्टर में राजकुमार राव और फातिमा के पीछे तीन लोग और भी चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। मोशन पोस्टर को शेयर करते हुए राजकुमार राव ने कैप्शन में लिखा है कि, 'चार खिलाड़ियों को अपने भाग्य को अपने हाथ में लेकर खेल खेलते हुए देखिए...जहां कुछ भी संयोगवश नहीं है। बल्कि, सब पहले से ही प्लान किया हुआ है।' आपको बता दें कि अनुराग बासु की इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, आदित्य रॉय कपूर, सान्या मल्होत्रा, पंकज त्रिपाठी और आशा नेगी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिलहाल, अभी तक फिल्म की रिलीज डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

तेलुगू सुपरहिट फिल्म में नजर आएंगे राजकुमार राव

वर्कफ्रंट की बात करें, तो हाल ही में राजकुमार राव की नई फिल्म का ऐलान किया गया है। वो जल्दी ही तेलुगू सुपरहिट फिल्म हिट (एचआईआटी अर्थात होमिसाइड इंटरवेंशन टीम) में नजर आएंगे । ये एक पुलिस अफसर की कहानी है, जिसे एक लापता महिला को खोजना है। फिल्म का डायरेक्शन तेलुगू वर्जन के डायरेक्टर डॉ शैलेश कोलानु ही करेंगे। फिल्म में पुलिस अफसर की जिंदगी के कई पहलू देखने को मिलेंगे।

ये भी पढ़ें- सारा ने पिता सैफ अली खान के साथ शेयर की क्यूट फोटो, लिखा- लव यू अब्बा

Advertisment
Latest Stories