मराठी एक्ट्रेस मयूरी देशमुख के पति आशुतोष ने किया सुसाइड, घर में लगाई फांसी

author-image
By Sangya Singh
New Update
मराठी एक्ट्रेस मयूरी देशमुख के पति आशुतोष ने किया सुसाइड, घर में लगाई फांसी

मराठी एक्ट्रेस मयूरी देशमुख के पति और एक्टर आशुतोष भाकरे ने किया सुसाइड

मराठी एक्ट्रेस मयूरी देशमुख के पति और एक्टर आशुतोष भाकरे ने सुसाइड कर लिया है। आशुतोष भाकरे की उम्र 32 साल थी। खबरों के मुताबिक, आशुतोष ने कथित तौर पर महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि मराठी एक्ट्रेस मयूरी देशमुख के पति आशुतोष का शव नांदेड़ स्थित उनके घर में लटका हुआ मिला। बताया जा रहा है कि आशुतोष एक महीने पहले ही नांदेड़ आए थे। मराठी फिल्म इंडस्ट्री में आशुतोष के निधन से शोक की लहर है। फैंस भी आशुतोष के अचानक चले जाने से सदमे में हैं।

पति-पत्नी के बीच थी अच्छी बॉन्डिंग

फिलहाल, अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है, कि आशुतोष ने आत्महत्या क्यों की ? आपको बता दें, कि आशुतोष मराठी एक्ट्रेस मयुरी देशमुख के पति थे। 21 जनवरी 2016 को मयुरी और आशुतोष की शादी हुई थी। दोनों के बीच बहुत अच्छी बॉन्डिंग थी। उनका नांदेड़ के गणेश नगर इलाके में घर है। दोनों कुछ दिनों पहले ही अपने घर आए थे। आशुतोष इंडस्ट्री में काफी मशहूर थे। उन्होंने Ecchar Tharla Pakka नाम की फिल्म की थी। मयुरी भी मराठी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस हैं। उन्हें सीरियल Khulta Kali Khulena से घर-घर में पहचान मिली। दोनों की एक्टिंग को काफी पसंद किया जाता है।

गौरतलब है कि लगभग क महीने पहले ही बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने मुंबई स्थित घर में आत्महत्या कर ली थी। सुशांत 34 साल के थे। सुशांत ने सुसाइड जैसा कदम क्यों उठाया इसे लेकर अभी भी जांच चल रही है। हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा रिलीज हुई।

ये भी पढ़ें- बाहुबली के डायरेक्टर एसएस राजमौली पाए गए कोरोना पॉजिटिव, घर पर हुए क्वारंटीन

Latest Stories