#MeToo के घेरे में चेतन भगत, आरोप लगाने वाली महिला को बताया पॉर्न राइटर

author-image
By Sangya Singh
New Update
#MeToo के घेरे में चेतन भगत, आरोप लगाने वाली महिला को बताया पॉर्न राइटर

भारत के जाने माने फिक्शन लेखक चेतन भगत ने एक महिला से माफी मांगने के बाद अब उस पर ही सवाल उठा दिए हैं। चेतन पर एक महिला ने शादी के इरादे से प्यार का नाटक करने का आरोप लगाया है। चेतन भगत ने अब कहा है कि वे फ्लर्ट कर रहे थे और उन्होंने अपराध नहीं किया है। इतना ही नहीं, उन्होंने संबंधित महिला के चरित्र पर सवाल उठाते हुए उनके लिखे को 'पॉर्न' करार देने की कोशिश की है।

चेतन ने कहा है कि सबसे पहले महिला ने खुद को इरोटिका राइटर बताते हुए उनसे संपर्क किया था। चेतन ने महिला के लिखे पहले ईमेल का जिक्र किया है और कुछ सैंपल को भी सार्वजनिक कर दिया है। चेतन ने कहा है कि ऐसे लिखे को वे इरोटिक नहीं, पॉर्न समझते हैं।

मैं परफेक्ट नहीं हूं- चेतन भगत

चेतन ने कहा है कि #Metoo अच्छा है, लेकिन इसके साथ #FakeMetoo भी चल रहा है। उन्होंने कहा है कि आधारहीन आरोपों से वे, उनकी पत्नी, 70 साल की मां, सास-ससुर, किशोर बेटे प्रभावित हो रहे हैं। हर व्यक्ति किसी न किसी तरह कष्ट झेल रहे हैं। उन्होंने कहा है कि वे परफेक्ट नहीं हैं, लेकिन कभी भी उत्पीड़न करने वाले नहीं हो सकते। चेतन ने कहा है कि आरोपों के बाद उन्होंने अपनी नई किताब के बारे में प्रचार करना बंद कर दिया था। लेकिन अब वे ऐसे मामलों को इग्नोर करने जा रहे हैं और अपनी किताब के बारे में बात करेंगे।

इससे पहले महिला के साथ चेतन भगत की बातचीत का स्क्रीनशॉट वायरल हो गया था। चेतन ने माफी मांगी थी। चेतन ने फेसबुक पर लिखा था कि सबसे पहले संबंधित महिला के लिए उन्हें सच में दुख है। चेतन ने कहा था कि स्क्रीनशॉट सच है और अगर आपको लगा हो कि स्क्रीनशॉट गलत है तो मैं आपसे क्षमा चाहता हूं।

चेतन ने लिखा था ऐसा महसूस करना और उनके साथ निजी बातचीत में इसे शेयर करना स्टुपिड होना था। उन्होंने कहा था कि पत्नी अनुषा से उन्होंने माफी मांगी है। चेतन ने लिखा था कि उन्हें बेहतर जजमेंट करना चाहिए था।

Latest Stories