मीका सिंह के साथ बिग गंगा पर होली स्पेशल कार्यक्रम 'होली 2020' आज

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
मीका सिंह के साथ बिग गंगा पर होली स्पेशल कार्यक्रम 'होली 2020' आज

बॉलीवुड और पंजाबी के मशहूर सिंगर मीका सिंह पहली बार भोजपुरी सिने इंडस्ट्री के किसी इवेंट से जुड़ने जा रहे हैं, जिसका नाम है - 'होली 2020'। इस दौरान मीका सिंह भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री के कलाकारों के साथ होली खेलते नज़र आएंगे और खुद भी अपने सुपरहिट गानों पर परफॉर्म करेंगे। दरअसल 'होली 2020' भोजपुरी की सर्वाधिक लोकप्रिय चैनल बिग गंगा पर आज शाम 7 बजे से रात 10 तक किया जाएगा। इस कार्यक्रम की शूटिंग मुम्बई में हुई है, जिसमें मीका सिंह ने होली के रंगों के साथ खूब धमाल मचाया है, जिसे भोजपुरी के दर्शक आज शाम 7 बजे से बिग गंगा भोजपुरी पर देख पाएंगे।

ये जानकारी डायरेक्टर मनीष जैन ने दी। उन्होंने बताया कि मीका सिंह पहली बार भोजपुरी के कलाकारों के साथ धमाल मचाते नज़र आएंगे। यह भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए हॉनर की बात है कि मीका सिंह इस बार होली भोजपुरी चैनल पर मनाने आये हैं। हम इसके लिए उनके आभारी हैं। मीका के बारे में कौन नहीं जानता है। उनके परफॉर्मेंस की दीवानी पूरी दुनिया है। ऐसे में इस होली उनका बिग गंगा के साथ जुड़ना बेहद सौभाग्य की बात है।

मीका सिंह के साथ बिग गंगा पर होली स्पेशल कार्यक्रम

उन्होंने बताया कि मीका के साथ भोजपुरी की खूबसूरत अदाकारा काजल राघवानी भी फागुन की मस्ती में शामिल होंगी। प्रदीप पांडेय चिंटू भी रंगों में सराबोर होते नज़र आएंगे। फेयर लवली गर्ल ऋतु सिंह का जलवा दर्शकों को मदहोश करने वाला है। लूलिया गर्ल निधि झा पर चढ़ेगा होली के रंगों की खुमारी। तो चांदनी सिंह का परफॉर्मेंस दर्शकों के लिए होगा मुख्य आकर्षण। इसके अलावा समर सिंह, पयास पंडित, निशार खान, उदय तिवारी, स्वीटी सिंह, डिंपल सिंह, के के गोस्वामी आदि कलाकार भी मीका सिंह के साथ मिलकर बिग गंगा पर आज शाम 7 बजे से धमाल मचाएंगे। के. वी. पी. एंटरटेनमेंट के विकास सिंह विरप्पन ने इस शो को बनाया है !

और पढ़े: यंगस्टर्स को जरूर देखनी चाहिए ये फिल्में

Latest Stories