'मिस्टर इंडिया' को हुए 33 साल पूरे, अनिल कपूर ने शेयर किया 'जिंदगी की यही रीत है' गाने से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
'मिस्टर इंडिया' को हुए 33 साल पूरे, अनिल कपूर ने शेयर किया 'जिंदगी की यही रीत है' गाने से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

'मिस्टर इंडिया' को पूरे हुए 33 साल , अनिल कपूर ने 'जिंदगी की यही रीत है' गीत को लेकर बताया खास किस्सा

हिंदी सिनेमा में कुछ फिल्में ऐसी है जो सदाबहार रहेंगी। उसमें से एक है मिस्टर इंडिया। अनिल कपूर की मासूमियत , दिवगंत श्री देवी की अदाएं और मोस्ट फेवरेट विलेन का आइकोनिक डायलॉग 'मोगैंबो खुश हुआ' और इस फिल्म के गाने भला कौन भूल सकता है। 25 मई 1987 को अनिल कपूर और श्रीदेवी स्टारर फिल्म मिस्टर इंडिया रिलीज हुई थी। इस फिल्म को रिलीज हुए आज 33 साल पूरे हो गए हैं।

इस खास मौके पर अनिल कपूर ने 'मिस्टर इंडिया' फिल्म के एक फेमस गाने का वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने यह बताया कि यह गाना किन मुश्किलों के बीच बनकर तैयार हुआ था।

'जिंदगी की यही रीत है... गाने का वीडियो किया शेयर

publive-image

Source - Imbd

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के गाने 'जिंदगी की यही रीत है...' का वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में इस सॉन्ग से जुड़ा दिलचस्प किस्सा भी शेयर किया है। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ''मिस्टर इंडिया' के 34 साल। 'मिस्टर इंडिया' मेरे लिए बहुत जरूरी फिल्म थी और हमेशा रहेगी। मुझे याद है जब 34 साल पहले हमने इस सफर की शुरुआत की थी और मैं हर चीज की जानकारी के लिए जुनूनी था। जब मैंने 'जिंदगी की यही रीत है...' गाने की धुन सुनी थी तो मैं सिर्फ इसमें किशोर दा की आवाज की कल्पना कर रहा था। तब किशोर कुमार और लक्ष्मीकांत प्यारेलाल साथ काम करना नहीं चाहते थे। किशोर दा के संपर्क में आने में भी महीनों लग गए।'

'मिस्टर इंडिया' को पूरे हुए 33 साल

आगे अनिल कपूर ने लिखा, 'जब मेरी उनसे बात हुई तो मैं किशोर कुमार के घर गया और दोनों की बात करवाई। इसका परिणाम है ये शानदार मेलोडी जो आज के मुश्किल समय में भी याद की जा सकती है। आज मिस्टर इंडिया को रिलीज हुए पूरे 33 साल हो गए हैं और यह संदेश आज भी उतना ही जरूरी है। एक-दूसरे के प्रति दयालु रहें, सही काम करें; जीवन कठिन हो सकता है, लेकिन अंत में अच्छा रहेगा'। आगे उन्होंने इस गाने की चार लाइनें लिखीं।

Zindagi Ki Yehi Reet Hai
Haar Ke Baad Hi Jeet Hai
Thode Aansu Hai, Thodi Hasi
Aaj Gham Hai To Kal Hai Khushi’

publive-image

Source - Youtube

आपको बता दें कि इस फिल्म में अनिल कपूर के साथ दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी ने लीड रोल प्ले किया था। वहीं इसमें एक्टर अमरीश पुरी ने नेगेटिव रोल (मोगैंबो) प्ले किया था। 'मिस्टर इंडिया' का निर्देशन शेखर कपूर ने किया था। 'मिस्टर इंडिया' का 'मोगैंबो खुश हुआ' डायलॉग आज भी सभी की जुबान पर चढ़ा हुआ है।

ये भी पढ़ें– अब साउथ के भी सुपरस्टार बनेंगे आयुष्मान खुराना, बनेगा इन 4 फिल्मों का रीमेक

Latest Stories