‘कहानी हमारे महाभारत की’ शो को लेकर एकता कपूर पर खूब बरसे अभिनेता मुकेश खन्ना, कहा - “संस्कृति कभी मॉर्डन नहीं हो सकती पुत्री”

author-image
By Pooja Chowdhary
New Update
‘कहानी हमारे महाभारत की’ शो को लेकर एकता कपूर पर खूब बरसे अभिनेता मुकेश खन्ना, कहा - “संस्कृति कभी मॉर्डन नहीं हो सकती पुत्री”

शो के 12 सालों बाद अभिनेता मुकेश खन्ना ने एकता कपूर को जमकर लगाई तलाड़

साल 1988 में दूरदर्शन में आई बी आर चोपड़ा की 'महाभारत'। 'रामायण' के बाद इस शो को सबसे ज्यादा पसंद किया गया। जिसमें भीष्म पितामह का किरदार निभाया था अभिनेता मुकेश खन्ना ने। इसके बाद साल 2008 में आया 'कहानी हमारे महाभारत की' शो। जिसकी निर्माता थीं एकता कपूर। लेकिन अचानक क्या हुआ कि इस शो के 12 सालों बाद मुकेश खन्ना अचानक से एकता कपूर पर भड़क उठे हैं और उन्हे सुना दी है खूब खरी खोटी।

दरअसल, मुकेश खन्ना ने एकता कपूर पर महाभारत के कत्ल का आरोप लगाते हुए उन्बे तबीयत से फटकारा है। क्या है पूरा मामला और क्या कहा है इस दिग्गज अभिनेता ने। आइए बताते हैं आपको।

'कहानी हमारे महाभारत की'  के कॉन्सेप्ट से नाराज़ हैं मुकेश खन्ना

साल 2008 में एकता कपूर एक शो लेकर आई जिसका नाम था 'कहानी हमारे महाभारत की'। जो लगभग 5 महीनों तक चला था। इस शो का कॉन्सेप्ट महाभारत से थोड़ा अलग रखा गया। महाभारत को मॉर्डन स्टाइल में दिखाने की कोशिश की गई थी। जिस पर अब 12 सालों बाद मुकेश खन्ना भड़क उठे हैं। और उन्होने एकता कपूर को लगा दी है जमकर फटकार।

क्या कहा है मुकेश खन्ना ने

‘कहानी हमारे महाभारत की’ शो को लेकर एकता कपूर पर खूब बरसे अभिनेता मुकेश खन्ना, कहा - “संस्कृति कभी मॉर्डन नहीं हो सकती पुत्री”

Source - Amar Ujala

अभिनेता मुकेश खन्ना जल्द ही अपने पॉपुलर सुपर हीरो शो 'शक्तिमान' का नया संस्करण लाने वाले हैं। और यही से उन्होने एकता पर निशाना साधने की शुरूआत की। उन्होने कहा -

'शक्तिमान का नया संस्करण एकता कपूर के महाभारत की तरह नहीं हो सकता, जिसमें उन्होंने द्रौपदी के कंधे पर टैटू बना दिया था। उन्होंने महाभारत मॉडर्न लोगों के लिए बनाया था। संस्कृति कभी मॉडर्न नहीं हो सकती पुत्री (एकता)। जिस दिन संस्कृति को मॉडर्न करोगी, खत्म हो जाओगी।'

इतने पर ही नहीं रूके मुकेश खन्ना…

अभिनेता मुकेश खन्ना का गुस्सा इतने पर ही शांत नहीं हुआ। क्रोधित स्वर में उन्होने कह डाला

'अगर सीरियल का नाम 'क्योंकि ग्रीक भी कभी हिंदुस्तानी थे' होता तो मैं एकता के महाभारत को स्वीकार कर लेता। किसने उन्हें एक महाकाव्य के वध का अधिकार दिया। उन्होंने देवव्रत की भीष्म प्रतिज्ञा का मतलब ही कुछ और निकाल दिया और सत्यवती की छवि वैम्प जैसी बना दी। उन्होंने व्यास मुनि (वेद व्यास) से ज्यादा चालाक बनने की कोशिश की, जिस पर मुझे आपत्ति है। मैं यह बताना चाहता हूं कि रामायण और महाभारत पौराणिक नहीं हैं, ये हमारे इतिहास हैं।'

एकता का नहीं आया अभी तक कोई रिप्लाई

मुकेश खन्ना से ऐसी फटकार सुनने के बाद ज़ाहिर है एकता भी चुप नहीं रहने वाली। हालांकि अभी तक एकता कपूर की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है। लेकिन सभी को उनके रिएक्शन का इंतज़ार ज़रूर है। देखना दिलचस्प होगा कि एकता इस पर क्या कुछ रिप्लाई करती हैं। वहीं आपको ये भी बता दें कि ये कोई पहली दफा नहीं है जब मुकेश खन्ना ने किसी को निशाने पर लिया हो। इससे पहले एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को लेकर भी उन्होने तंज कसा था।

क्या कहा था सोनाक्षी सिन्हा के बारे में

उन्होंने कहा था, 'मुझे लगता है कि रामायण और महाभारत की वापसी उनके लिए फायदेमंद होगी, जिन्होंने पहले इन्हें नहीं देखा है। यह सोनाक्षी सिन्हा जैसे लोगों की मदद करेगा, जिन्हें अपने पुराणों की जानकारी नहीं है। उन जैसे लोग यह भी नहीं जानते कि हनुमान किसके लिए संजीवनी लेकर आए थे।'  दरअसल, सोनाक्षी पिछले साल 'कौन बनेगा करोड़पति' में पहुंची थीं और वे रामायण से जुड़े इस सवाल का जवाब नहीं दे सकी थीं। इसकी वजह से सोशल मीडिया पर उन्हे ट्रोल भी किया गया था।

और पढ़ेंः मुकेश खन्ना ने ‘शक्तिमान’ की अपकमिंग 3डी एनिमेटेड सीरीज का पोस्टर लॉन्च किया

Latest Stories