मुंबई पुलिस ने किया दावा, रैपर बादशाह ने 72 लाख में खरीदे करोड़ों फेक फॉलोअर्स

author-image
By Sangya Singh
New Update
मुंबई पुलिस ने किया दावा, रैपर बादशाह ने 72 लाख में खरीदे करोड़ों फेक फॉलोअर्स

बादशाह फेक फॉलोअर्स मामले की वजह से सुर्खियों में छाए

रैपर बादशाह इन दिनों फेक फॉलोअर्स मामले की वजह से सुर्खियों में छाए हुए। इस मामले में मुंबई पुलिस ने बादशाह से काफी लंबी पूछताछ भी की है। आपको बता दें कि बादशाह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनके गाने रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं। टॉप ट्रेंडिंग की लिस्ट में भी उनके गाने अपनी जगह बना लेते हैं। वहीं, इन दिनों सोशल मीडिया पर सेलेब्स के बीच पॉप्युलर होने की होड़ लगी रहती है। जिसमें कई फेक फॉलोअर्स भी शामिल होते हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच इसी की जांच पड़ताल में लगी है। हाल ही में सिंगर भूमि त्रीवेदी ने मुंबई पुलिस में कंप्लेंट फाइल की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके नाम की एक फेक प्रोफाइल बनाई गई है जिससे कई बॉलीवुड से जुड़े लोगों को कॉन्टैक्ट किया गया है।

व्यूज बढ़ाने के लिए 72 लाख रुपये खर्च किए- मुंबई पुलिस

वहीं, अब इसी से जुड़ा एक रैकेट मुंबई क्राइम ब्रांच ने पकड़ लिया है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले रैपर बादशाह भी फेक फॉलोअर्स मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच के ऑफिस के बाहर स्पॉट किए गए थे। मुंबई पुलिस ने बताया कि बादशाह ने कुबूल किया है कि उन्होंने अपने एक गाने के वीडियो के व्यूज बढ़ाने के लिए 72 लाख रुपये खर्च किए थे। 72 करोड़ व्यूज, 72 लाख में। बादशाह 24 घंटे में यूट्यूब पर रिकॉर्ड सेट करना चाहते थे। मुंबई पुलिस के डिप्टी पुलिस कमिश्नर नंदकुमार ठाकुर ने एक बातचीत के दौरान बताया, कि बादशाह ने खुद हमें बताया कि वो यूट्यूब पर 24 घंटे में व्यूअरशिप का रिकॉर्ड ब्रेक करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने एक कंपनी को 72 लाख रुपये दिए।

बादशाह ने मुंबई पुलिस के आरोपों को खारिज किया

आपको बता दें कि बादशाह से जब बात की गई तो उन्होंने इन आरोपों को खारिज कर दिया। बादशाह ने कहा, कि मुंबई पुलिस मुझ पर जो भी आरोप लगा रही है वो पूरी तरह से गलत हैं। मैंने ऐसा कुछ भी नहीं किया है। अभी मामले की जांच चल रही है। मुझे पूरा भरोसा है जो लोग इसकी जांच कर रहे हैं वो सही फैसला सुनाएंगे। मैं अपने फैन्स का भी शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने मेरा साथ दिया। मेरे लिए ये बहुत मायने रखता है। वहीं, मुंबई पुलिस के मुताबिक, 68 कंपनियां ऐसी हैं जो फेक फॉलोअर्स बेचती हैं। इसमें से एक फ्रांस की कंपनी है, फॉलोअर्सकार्ट। फिलहाल, इस मामले की जानकारी साइबर सेल और क्राइम ब्रांच को भी दे दी गई है।

ये भी पढ़ें- जन्माष्टमी के मौके पर जैकी भगनानी ला रहे हैं कृष्ण महामंत्र, शेयर किया पोस्टर

Latest Stories