महाभारत के कृष्ण ने डिजिटल दुनिया में की एंट्री, नए अवतार में आए नज़र

author-image
By Sangya Singh
New Update
महाभारत के कृष्ण ने डिजिटल दुनिया में की एंट्री, नए अवतार में आए नज़र

महाभारत के कृष्ण नीतीश भारद्वाज इस वेब सीरीज में आएंगे नज़र

देश मे जबसे लॉकडाउन शुरु हुआ है, तबसे दूरदर्शन ने रामायण और महाभारत जैसे क्लासिक शो भी दोबारा से टेलिकास्ट करना शुरु कर दिया है। आजकल हर रोज रामायण और महाभारत सीरीज से जुड़ी खबरें सुर्खियों में छाई रहती हैं। वहीं, अब खबर है कि बीआर चोपड़ा की क्लासिक टेलीविजन सीरीज महाभारत के कृष्ण नीतीश भारद्वाज ने अब डिजिटल दुनिया में एंट्री की है। यानी महाभारत के कृष्ण नीतीश अब नए अवतार में नजर आएंगे।

कई भाषाओं में आएगी वेबसीरीज

खबरों के मुताबिक, नीतीश सतीश रजवाडे की वेब सीरीज सामांतर से डिजिटल डेब्यू किया है। इस वेब सीरीज में स्वप्निल जोशी मुख्य किरदार में हैं। ये एक मराठी वेब सीरीज है। इसे कई भाषाओं में डब किया गया है। सीरीज में स्वप्निल जोशी कुमार महाजन के रोल में हैं। सतीश राजवाड़े ने इसे डायरेक्ट किया है। ये 9 एपिसोड की सीरीज है। नीतीश भारद्वाज के कैरेक्टर का नाम सुदर्शन चक्रपाणि है। वेब सीरीज की कहानी काफी रहस्यमयी है।

चक्रपाणि का कैरेक्टर पसंद है

कुछ समय पहले हुए एक इंटरव्यू में नीतीश ने कहा- मुझे रहस्य से भरा हुआ चक्रपाणि का कैरेक्टर काफी पसंद है। हम में से बहुस से लोग भविष्य जानने को लेकर उत्सुक होते हैं। और चक्रपाणि इस उत्सुकता पर खेलता है और रहस्य से जोड़ता है। निर्देशक सतीश ने जिस तरह से सोचा था वो मेरे लिए भी नया था।

करियर की शुरुआत में निभाया कृष्णा का किरदार

आपको बता दें, कि स्वप्निल और नीतीश दोनों ने ही अपने करियर की शुरुआत में कृष्णा का किरदार निभाया था। स्वप्निल ने रामानंद सागर की श्री कृष्णा मे यंग कृष्णा का किरदार निभाया था। पहली बार है जब दोनों स्टार्स साथ में काम कर रहे हैं। दोनों ही स्टार्स की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था।

ये भी पढ़ें- रामानंद सागर की रामायण में दारा सिंह को कैसे मिला था हनुमान का रोल ?

Latest Stories