Advertisment

नोरा फतेही ने गर्मी सॉन्ग पर किया जबरदस्त डांस, वीडियो हो रहा वायरल

author-image
By Sangya Singh
New Update
नोरा फतेही ने गर्मी सॉन्ग पर किया जबरदस्त डांस, वीडियो हो रहा वायरल

कोरियोग्राफर के साथ जबरदस्त डांस करते हुए नज़र आईं नोरा फतेही

नोरा फतेही अपने डांस के लिए पहचानी जाती हैं। उनके बेहतरीन डांस का हर कोई दीवाना है। नोरा फतेही अबतक कई फिल्मों में आइटम सॉन्ग भी कर चुकी हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी डांस परफॉर्मेंस के वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। नोरा फतेही का हर डांस वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल होता है। हाल ही में नोरा फतेही का क नया डांस वीडियो सामने आया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नोरा फतेही ने गर्मी सॉन्ग पर डांस करते हुए नज़र आ रही हैं। ये वीडियो नोरा फतेही के फैन पेज पर शेयर किया है।

Advertisment

अक्सर वायरल होते हैं नोरा के वीडियोज

नोरा फतेही के गर्मी सॉन्ग वाले डांस वीडियो में उनके साथ एक कोरियोग्राफर भी डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को नोरा फतेही के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और उनके डांस की तरीफ करते हुए सोशल मीडिया पर ढेर सारे कमेंट्स भी कर रहे हैं। आपको बता दैं कि ऐसा पहली बार नहीं कि सोशल मीडिया पर नोरा फतेही का कोई डांस वीडियो वायरल हो रहा है। इससे पहले भी उनके कई डांस वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं।

13 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोवर्स

नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम पर इनके 13 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं। नोरा के फैंस उनके लेटेस्ट वीडियोज का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं और उनके हर वीडियो को बेहद पसंद करते हैं। बता दें कि आखिरी बार नोरा फतेही, वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी में नज़र आईं थीं।

ये भी पढ़ें- अक्टूबर में शुरु करेंगे शाहरुख खान, राजकुमार हिरानी की फिल्म की शूटिंग ?

Advertisment
Latest Stories