नोरा फतेही ने मारी टिक-टॉक पर धमाकेदार एंट्री, पहले डांस वीडियो ने ही मचा डाला धमाल

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
नोरा फतेही ने मारी टिक-टॉक पर धमाकेदार एंट्री, पहले डांस वीडियो ने ही मचा डाला धमाल

नोरा फतेही ने टिकटॉक पर मारी धमाकेदार एंट्री, किलर डांस मूव्स ने मचा दिया धमाल

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने डांस के लिए खूब पहचानी जाती हैं। लॉकडाउन में रहने के बाद भी एक्ट्रेस लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आ रही हैं।  इतना ही नहीं, वह अकसर अपने डासं वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर करती हैं, जो धमाल मचाकर रख देते हैं।ऐसा ही हाल उनके एक और वीडियो को लेकर भी देखने को मिल रहा है। दरअसल, नोरा फतेही  ने कुछ देर पहले अपना एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह जबरदस्त अंदाज में डांस करती दिखाई दे रही हैं।

नोरा फतेही ने मारी टिक-टॉक पर धमाकेदार एंट्री, पहले डांस वीडियो ने ही मचा डाला धमाल

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

नोरा फतेही के डांस मूव्स के लाखों लोग दीवाने हैं। उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर आते ही छा जाते हैं। नोरा फतेही टिक-टॉक पर आ गई हैं। उनकी एंट्री लेट सही पर धमाकेदार है। इसकी जानकारी खुद नोरा ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर दी है दरअसल उन्होंने अपना पहला टिक -टॉक वीडियो शेयर किया हैं ,जिसमें उन्होंने बियॉन्से के गाने 'बेबी बॉय' पर डांस के साथ फैंस को दीवाना बना दिया है। उन्होंने ऐप पर #babyboychallenge चैलेंज लिया है।

किलर डांस मूव्स से सबको बनाया दीवाना

View this post on Instagram

Wow so many norianas 😍 Here goes my tik tok debut! Follow me now #itsnoriana #norafatehi #babyboychallenge

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi) on

नोरा फतेही  के इस वीडियो में उनके डांस स्टेप्स के साथ-साथ उनकी एनर्जी और स्टाइल भी देखने लायक है।  वीडियो में एक्ट्रेस ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिसमें उनका लुक काफी जबरदस्त लग रहा है।  वीडियो को पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'क्या बात है इतनी ढेर सारी नोरियाना तो यह है मेरा टिकटॉक डेब्यू , मुझे itsnoriana पर फॉलो करें। ' एक्ट्रेस के इस पोस्ट को लेकर फैंस भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

बता दें, बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही ने अपने डांस से कई बॉलीवुड फिल्मों में धमाल मचाया था। उनके गानों में 'दिलबर', 'कमरिया', 'साकी साकी', 'एक तो कम जिंदगानी' और 'गर्मी सॉन्ग' शामिल है, जिन्होंने फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। एक्ट्रेस इन दिनों क्वारंटीन में हैं, लेकिन वह अपने फैंस से लगातार जुड़ी हुई हैं। नोरा फतेही ने इस बीच कई डांस वीडियोज शेयर किए हैं। जो उनके फैंस के बीच जबरदस्त पॉपुलर हैं।

ये भी पढ़ें-Nora Fatehi के लिए आसान नहीं थी बॉलीवुड में एंट्री, कभी बेचा लॉटरी टिकट तो कभी बनीं वेटर…

#Actress Nora Fatehi #Nora Fatehi Dance Video #nora fatehi video #bollywood actress nora fatehi actress and dancer nora fatehi #nora fatehi tik tok #nora fatehi tik tok id #nora fatehi tik tok video #nora fatehitiktok dance video
Latest Stories