'कमरिया' गाने पर नोरा फतेही बच्चों को लंदन की सड़क पर डांस सिखाती हुई आई नजर , वायरल हो रहा है वीडियो

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
'कमरिया' गाने पर नोरा फतेही बच्चों को लंदन की सड़क पर डांस सिखाती हुई आई नजर , वायरल हो रहा है वीडियो

नोरा फतेही ने लंदन की सड़क पर बच्चों को सिखाया 'कमरिया' सॉन्ग पर डांस, यहाँ देखे वायरल वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही ने अपने परफॉर्मेंस और डांस से सभी के दिल में एक खास जगह बनाई है। नोरा के डांस के लोग कायल हैं। नोरा अपने जबरदस्त डांस मूव्ज से फैंस से हमेशा वाहवाही ही लूटती हैं। नोरा के फैंस केवल भारत में ही नहीं पूरे वर्ल्ड में हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपने डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब उनका एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बच्चों को लंदन की सड़क पर डांस सिखाती हुई नजर आ रही हैं। नोरा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बच्चों को सिखाया 'कमरिया' सॉन्ग पर डांस

नोरा फतेही ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि नोरा लंदन की सड़क पर बच्चों को कमरिया सॉन्ग पर डांस करना सिखा रही हैं। बच्चे नोरा के डांस स्टेप्स कॉपी करने की कोशिश कर रहे हैं।

एक्ट्रेस ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'अब तक की सबसे क्यूट चीज। 'स्ट्रीट डांसर' के सेट पर ये बच्चे अपने परिवार के साथ फोटो लेने के लिए इंतजार कर रहे थे। एक बच्चा मुझे 'कमरिया' सॉन्ग पर अपने स्टेप्स दिखाना चाहता था। उसके बाद हम सबने मिलकर 'कमरिया' पर डांस किया। इन मासूम बच्चों से ज्यादा खुशी कोई नहीं दे सकता। मैं इसी के लिए जी रही हूं।'

हाल ही में नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर 14 मिलियन फॉलोअर्स होने की खुशी में एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह बेली डांस करते हुए दिखाई दी थीं। नोरा ने इस डांस की तैयारी करने के पीछे की कहानी भी बताई थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मेरी जिंदगी को बदलकर रख देने वाले इस वीडियो के साथ 14 मिलियन होने का जश्न मना रही हूं। बेंगलूरू में साल 2018 में मैंने मिस इंडिया अवॉर्ड्स के दौरान सोलो परफॉर्म किया था। इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया और मुझे दिलबर सॉन्ग मिला।'

ये भी पढ़ें– राधिका मदान ने किया जबरदस्त डांस, बार-बार देखा जा रहा वीडियो

Latest Stories