बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के घर का एक महीने का किराया था 4.5 लाख रुपए

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के घर का एक महीने का किराया था 4.5 लाख रुपए

सुशांत सिंह राजपूत के घर का एक महीने का किराया था 4.5 लाख रुपए और नेटवर्थ 50 करोड़

बीते रविवार बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या से हर कोई हैरान है। सुशांत सिंह यंग , टैलेंटेड और सक्सेसफुल एक्टर थे। सभी 34 साल की उम्र में इतना बड़ा कदम उठाए जाने के पीछे की वजह जानना चाहते हैं। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले में किया गया जहां परिवार समेत इंडस्ट्री के कुछ गिने चुने एक्टर्स भी पहुंचे थे। अब पुलिस इस के पीछे वजह तलाश रही है। पुलिस को उनके बैंक स्टेटमेंट का इंतजार था जो उन्हें मिल गया है। रिपब्लिक वर्ल्ड की खबर में सूत्रों के अनुसार लिखा है कि पुलिस को ऐसा कुछ इस स्टेटमेंट में नहीं मिला है जो सुशांत की बुरी आर्थिक स्थिति बयां करता हो।

4. 5 लाख रुपए है एक महीने का किराया

सुशांत सिंह राजपूत को आर्थिक रूप से कोई दिक्कत नहीं थी। उनके घर पर दो कुक थे और एक हाउस हेल्प। उनके घर का किराया भी अच्छा - खासा था, वो करीब 4.5 लाख रुपए महीना इसके लिए चुकाते थे। सुशांत की मौत की वजह के रूप में केवल दिमागी तनाव ही उभरकर सामने आ रहा है। उनसे मिलने - जुलने वाले इस बात पर जोर दे रहे हैं कि वो करीब सालभर से इसे झेल रहे थे।

सुशांत मुंबई के बांद्रा के पॉश इलाके पाली हिल में रहा करते थे। उनके घर की नेटवर्थ करीब 50 करोड़ रुपए बताई जाती थी। उनके पास दो बेहतरीन और महंगी गाड़ियां थी। मासेराती और लैंड रोवर में वो अक्सर देखे जाते थे। चांद - तारों को निहारने के लिए उन्होंने एक बड़ी दूरबीन भी खरीद रखी थी और एक एअरप्लेन सिम्युलेटर भी उनके पास था।

'दिल बेचारा' में कर रहे थे काम

फिलहाल उनके पास कोई बड़ी फिल्म नहीं थी। वो मुकेश छाबड़ा की एक कम बजट की फिल्म 'दिल बेचारा' में काम कर रहे थे। लोगों के पास वो काम मांगने जा रहे थे लेकिन सफल नहीं हो रहे थे। सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत के सभी फैंस का बॉलीवुड में नेपोटिस्म पर गुस्सा फूट रहा है। सुशांत की फिल्म 'दिल बेचारा' लगभग रिलीज के लिए तैयार थी फैंस सुशांत की इस फिल्म को ओटीटी की जगह थिएटर पर रिलीज करने की डिमांड कर रहे हैं।

और पढ़ेंः सुशांत की मौत के बाद अक्षय कुमार का ये थ्रोबैक वीडियो हो रहा है वायरल , आत्महत्या करने वालों के लिए कही थी ये बात

Latest Stories