/mayapuri/media/post_banners/d442102b03577ab9a492e9144e0aec01f5db594843212a745c494d0b2de88eca.jpg)
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ
असम इन दिनों बाढ़ की मार झेल रहा है। इस साल चौथी बार असम के विभिन्न जिलों में बाढ़ ने कहर बरपाया है और वहां के लोग लगातार बाढ़ से होने वाली परेशानियों से जूझ रहे हैं। इस दौरान राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि असम के 26 जिले अब बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। वहीं इससे 26,31,343 लोग प्रभावित हुए हैं, उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान सुरक्षित ले जाया गया है। इस बाढ़ की चपेट में आने से अब तक 100 लोगों से ज्यादा की मौत हो चुकी है। लोग अपने सामान और जानवरों को अस्थायी शेल्टरों में ले जाने को मजबूर हैं। इस बीच प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है।
असम बाढ़ पीड़ितों की मदद
?
प्रियंका चोपड़ा असम में आई बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों की मदद के लिए आगे आई हैं। एक्ट्रेस और उनके पति ने असम बाढ राहत कोष में मदद की है। साथ ही एक्ट्रेस ने अपने फैंस को भी मदद करने के लिए कहा है। प्रियंका ने ट्वीट करते हुए लिखा है- 'असम के लिए प्रार्थना कीजिए। उन्हें हमारे समर्थन की जरूरत है।'
लोगों से भी की मदद करने की अपील
/mayapuri/media/post_attachments/9545016691e03d4691ba733f29dd0c119f023e3fdff536fd5db37a24d208e420.jpg)
प्रियंका चोपड़ा ने इस आपदा की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करते हुए लोगों से अपील की है और इंफो फोटो जारी किए हैं। एक्ट्रेस ने लिखा है- 'जब हम सभी अभी वैश्विक महामारी के प्रभावों से निपट रहे हैं, असम का भारतीय राज्य एक और बड़े संकट से जूझ रहा है। मानसून की भारी बारिश से लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित करने वाली बाढ़ से यह तबाह हो गया। जीवन और भूमि/संपत्ति पर पड़ रहा प्रभाव अकल्पनीय है। तेजी से बढ़ रहे जल स्तर ने दुनिया के सबसे बेहतरीन वन्यजीव अभयारण्यों में से एक काजीरंगा नेशनल पार्क में भी बाढ़ ला दी है।'
प्रियंका ने आगे लिखा- 'मैं कुछ विश्वसनीय संगठनों का विवरण साझा कर रही हूं जो असम में कुछ अच्छा काम कर रहे हैं। निक और मैंने भी एक दान दिया है। आइए हम उनका समर्थन करें ताकि वे जरूरतमंद लोगों की मदद करना जारी रख सकें।'
/mayapuri/media/post_attachments/1bfb9b1786bf7d3ccaabc94de70c3d69695161a03c08fb08ae3a187d8725b54c.jpg)
हाल ही में एक्ट्रेस ने कोरोना वायरस महामारी में पीएम केयर फंड और यूनिसेफ को पैसे दान किए थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका आखिरी बार 'द स्काई इज पिंक' में नजर आईं थीं। इसके बाद प्रियंका नेटफ्लिक्स के ‘द व्हाइट टाइगर’ के साथ अपने डिजिटल डेब्यू के लिए बिल्कुल तैयार हैं। इसमें राजकुमार राव भी उनके साथ नजर आएंगे।
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/31/cover-2665-2025-10-31-20-07-58.png)