Google पर सबसे ज्‍यादा सर्च की जाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस बनीं प्रियंका चोपड़ा, जानें एक्टर्स में सबसे पहले किसने मारी बाज़ी

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
Google पर सबसे ज्‍यादा सर्च की जाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस बनीं प्रियंका चोपड़ा, जानें एक्टर्स में सबसे पहले किसने मारी बाज़ी

Most Searched Celebrities की लिस्ट में टॉप पर रहीं बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा , ये स्टार्स भी हैं लिस्ट में ...

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और सनी लियोनी गूगल (Google) पर सबसे ज्‍यादा सर्च की जाने वाली हस्तियां बनकर उभरी हैं। भले ही बॉक्स ऑफिस पर एक्ट्रेस की फिल्म धमाल मचाती हो या नहीं , लेकिन इंटरनेट पर एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। प्रियंका चोपड़ा हों या दीपिका पादुकोण, सनी लियोनी हों या करीना कपूर खान, खूबसूरत अभिनेत्र‍ियां सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं और यह टॉप ट्रेंड बन जाता है। अब एक रिपोर्ट सामने आई है जो बताती है कि Google पर सबसे ज्यादा किसे सर्च किया जा रहा है...

Google पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वालीं एक्ट्रेसेस

Google पर सबसे ज्‍यादा सर्च की जाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस बनीं प्रियंका चोपड़ा, जानें एक्टर्स में सबसे पहले किसने मारी बाज़ी

SEMrush की एक स्टडी के आधार पर बताया गया है कि Google पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली तीन भारतीय हस्तियां प्रियंका चोपड़ा जोनास, सनी लियोनी और कैटरीना कैफ हैं। मोस्ट सर्चेड सेलेब्रिटीज की टॉप लिस्ट में बॉलीवुड के तीनों खान शामिल नहीं हैं।

SEMrush की रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी से लेकर अप्रैल 2020 के बीच, 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा को Google पर 39 लाख से अधिक बार सर्च किया गया, वहीं सनी लियोनी को 31 लाख से अधिक बार सर्च किया गया।

इन एक्टर्स को किया गया है सबसे ज्यादा सर्च

Google पर सबसे ज्‍यादा सर्च की जाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस बनीं प्रियंका चोपड़ा, जानें एक्टर्स में सबसे पहले किसने मारी बाज़ी

Source - Imdb

बॉलीवुड एक्‍टर्स की बात करें तो, सलमान खान, विराट कोहली और ऋतिक रोशन को Google पर सबसे अधिक खोजा गया। सलमान खान को 21 लाख से ज्यादा बार सर्च किया गया, इसके बाद विराट कोहली को 20 लाख बार और ऋतिक रोशन को 13 लाख से ज्यादा बार सर्च किया गया।

अध्ययन में यह भी पाया गया कि, कोरोना वायरस महामारी के बारे में जागरूकता फैला रहे मशहूर हस्तियों के सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रशंसक प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अपने सबसे लोकप्रिय ट्वीट में सलमान खान ने अपने फैंस से स्थिति को गंभीरता से लेने का आग्रह किया था इस ट्वीट को 1.3 मिलियन बार देखा गया और 20,000 से अधिक बार रीट्वीट किया गया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस की इस लिस्ट में करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और दिशा पटानी भी शामिल हैं, जबकि सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले भारतीय एक्‍टर्स में एमएस धोनी , शाहरुख खान, टाइगर श्रॉफ, विजय देवरकोंडा, महेश बाबू, रोहित शर्मा और अल्लू अर्जुन शामिल हैं।

और पढ़ेंः जब अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की होने वाली थी शादी, आखिर ऐसा क्या हुआ कि टूट गया 5 सालों का रिश्ता?

Latest Stories