प्रियंका चोपड़ा को फिल्म इंडस्ट्री में पूरे हुए 20 साल , सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर दिखाई अब तक की जर्नी

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
प्रियंका चोपड़ा को फिल्म इंडस्ट्री में पूरे हुए 20 साल , सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर दिखाई अब तक की जर्नी

फिल्म इंडस्ट्री में 20 साल पूरे होने पर प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की वीडियो , दिखाया मिस वर्ल्ड से आइकॉन बनने तक का सफर

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक आउटसाइडर होने के बावजूद भी बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही हैं। प्रियंका ने अपने करियर में कई तरह की फिल्में की हैं। उन्होंने पॉजिटिव किरदार से लेकर विलेन तक का किरदार भी बखूबी निभाया है। आज उनके फिल्मी करियर को 20 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनकी अब तक की जर्नी के बारे में दिखाया गया है।

7 मिनट की वीडियो में दिखाया मिस वर्ल्ड से आइकॉन बनने तक का सफर

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म इंडस्ट्री में 20 साल पूरे होने पर अपने फैंस को थैक्स करने के लिए एक वीडियो शेयर किया है। उनका ये वीडियो उनके करोड़ों फैंस को प्रेरणा दे रहा है। इस वीडियो को प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा , 'मनोरंजन के 20 साल पूरे। शुक्रिया @ozzyproduction और तमाम उन चाहने वाले फैन्स को जिन्होंने उन्हें इस अंदाज में ट्रिब्यूट दिया। मैं आप सभी से कभी मिलना चाहूंगी। मैं इस पल को आप सभी के साथ सेलिब्रेट करना चाहती हूं , शुक्रिया।'

करीब 7 मिनट के इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा की उन तमाम फिल्मों और अवॉर्ड शोज के बारे में दिखाया गया जिसे वह ताउम्र भूल नहीं सकतीं। साथ ही इसमें उनके मिस वर्ल्ड बनने से लेकर हॉलीवुड में जलवा बिखरने तक, सब कुछ दिखाया गया है। उनकी जर्नी को फीयरलेस और सेल्फ मेड सुपरस्टार बताया गया है।

प्रियंका चोपड़ा को फिल्म इंडस्ट्री में पूरे हुए 20 साल , सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर दिखाई अब तक की जर्नी

Source - Pinterest

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में एक आउटसाइडर के तौर पर आईं थीं। इंडस्ट्री से उनका कोई नाता नहीं था। साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद प्रियंका ने फिल्मों में कदम रखा और धीरे धीरे एक ग्लोबल आइकन बन गईं। प्रियंका को 2 बार राष्ट्रीय अवॉर्ड जीत चुकी हैं। 126 साल के इतिहास में प्रियंका वो पहली भारतीय महिला थीं जिन्हें Vogue के कवर पेज पर जगह मिली थी। इसके साथ ही वो  People’s Choice Award भी अपने नाम करने में कामयाब रहीं हैं।

ये भी पढ़ें– सरोज खान ने अपने आखिरी पोस्ट में सुशांत सिंह राजपूत को किया था याद

Latest Stories