प्रियंका चोपड़ा ने मिस इंडिया की वीडियो शेयर कर खुद का ही उड़ाया मजाक , बोलीं - 'ये मैंने क्या पहना था, क्या मैं खुद को ...'

author-image
By Chhaya Sharma
प्रियंका चोपड़ा ने मिस इंडिया की वीडियो शेयर कर खुद का ही उड़ाया मजाक , बोलीं - 'ये मैंने क्या पहना था, क्या मैं खुद को ...'
New Update

महज 18 साल की उम्र में प्रियंका चोपड़ा बनी थी मिस वर्ल्ड, इंडस्ट्री में 20 साल पूरे होने पर कर रही हैं यादगार पल शेयर

बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी अपनी जगह बना चुकी प्रियंका चोपड़ा को इस इंडस्ट्री में काम करते हुए 20 साल हो चुके हैं। इन 20 सालों में उन्होंने कई हिट फिल्में दीं। देसी गर्ल ने मिस वर्ल्ड बनने के बाद इस इंडस्ट्री में कदम रखा था। महज 18 साल की उम्र में प्रियंका को मिस वर्ल्ड का क्राउन पहनाया गया था। आज प्रियंका को पुराने दिन याद आए हैं।

दरअसल प्रियंका ने कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने बताया था कि वो अपने फैंस के साथ पिछले 20 सालों के यादगार पल शेयर करेंगी। उस कड़ी में एक्ट्रेस ने अपना पहली वीडियो शेयर किया है जिसमें वो ‘मिस इंडिया’ का ताज अपने सिर पर पहने नजर आ रही हैं। इस वीडियो में प्रियंका ने अपना मीडिया कॉन्टेस्ट का सफर दिखाया था। साथ ही हैरानी भी जताई है।

खुद का ही उड़ाया मजाक

इस वीडियो में प्रियंका खुद का मजाक उड़ाकर मस्ती भी कर रही हैं। एक्ट्रेस अपने आप को ही देखकर कह रही हैं ये मैंने क्या पहना था, क्या मैं खुद को यीशु समझ रही थी? ये मेरे बाल कैसे थे? मैंने अपने बालों को खोल क्यों रखा था? 20 साल पहले खुद को देखकर प्रियंका को काफी हंसी आ रही है। वीडियो में एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने जूड़ा क्यों बना रखा था, एक्ट्रेस ने कहा ये मैं हर लड़की को कहना चाहूंगी कि जूड़ा इसलिए बनाया जाता है ताकी क्राउन फिट होकर पहना जा सके।

प्रियंका ने आगे कहा, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं ये जीतूंगी। मैंने ट्रेन की टिकट बुक करवा रखी थी और वापस जाकर मुझे अपने बोर्ड एग्जाम देने थे। लेकिन मैं जीती। इसके बाद पता ही नहीं चला कि जिंदगी के 20 साल कैसे निकल गए। और मैंने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा, अभी तक नहीं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार 'द स्काइ इज पिंक' में नजर आई थीं। फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर अहम भूमिका निभाते नजर आए थे। अब प्रियंका राजकुमार राव के साथ 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आने वाली हैं।

और पढ़ेंः अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने दिल बेचारा की रिलीज़ से पहले सुशांत के लिए लिखा इमोशनल मैसेज

#Miss World #Priyanka Chopra Twitter #miss world 2000 #प्रियंका चोपड़ा #20 साल #miss india peagment #priyanka chopra complete 20 years in film industry #priyanka chopra images #priyanka chopra make fun of herselg #priyanka chopra miss india photoshoots #priyanka chopra miss india video #priyanka chopra shares miss india 2000 video #priyanka chopra videos #मिस इंडिया
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe