/mayapuri/media/post_banners/1928fa5138d89d57ccb7260c13a870aa8abb95a16e5306c26bd3a871f7951456.png)
Priyanka Chopra, Nick Jonas and daughter Malti Marie Chopra Jonas arrived at Mumbai airport: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने बॉलीवुड (Bollywood) इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. साथ ही एक्ट्रेस हॉलीवुड इंडस्ट्री में धमाल मचा रही हैं. इसके साथ आज 31 मार्च 2023 को प्रियंका चोपड़ा पहली बार अपने परिवार के साथ इंडिया आई हैं. जहां प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास (Nick Jonas) और उनकी एक साल की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास (Malti Marie Chopra Jonas) को शुक्रवार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ और निक जोनास के साथ मालती मैरी की यह इंडिया की पहली यात्रा हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा परिणीति की शादी के लिए इंडिया लौटीं हैं.
मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुआ प्रिंयका का परिवार
/mayapuri/media/post_attachments/c2c0f2647c652d733b9a1ed4d72341c697a695dcadad2567122676028f120d08.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/089d0f1253f10f713f76ef75d2ee7ebe773df440f6fc2e515f37f56a34aa4f1b.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/9e2d53828f305dbbcec56e31b794daaa9bd50abe79776196799f5f774e77c18d.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/2b9b956b65a5ffb94bccf8b57770205ed7f2d02349d31717ea7e039ec249a041.jpg)
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास और मालती मैरी मुंबई एयरपोर्ट पर आने के तुरंत बाद पैपराज़ी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद किया. इस दौरान प्रियंका ने पिंक रंग की पोशाक पहनी थी, वहीं निक और मालती ने ग्रे रंग की ड्रेस पहनी थी. इस दौरान तीनों ने कैमरों के आगे पोज भी दिए. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने दिसंबर 2018 को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में एक ईसाई और हिंदू समारोह में शादी की थी. वहीं साल 2022 की शुरुआत में, कपल ने सरोगेसी के माध्यम से अपनी बेटी, मालती मैरी चोपड़ा जोनास का स्वागत किया.
इन फिल्मों में नजर आएंगी प्रियंका
/mayapuri/media/post_attachments/f7f6d2ac9453a4d7c32696d3212350917fa0da934950ab42d7b4f1765ba0dee3.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/44de4c03f67a2587f8e1f9c51ddc55dcbabcfaeee151630f7c467fba5f944297.jpg)
इस बीच, वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा 'सिटाडेल' वेब सीरीज में दिखाई देंगी. रूसो ब्रदर्स द्वारा निर्मित 'सिटाडेल' प्राइम वीडियो पर ओटीटी पर रिलीज होगी. आगामी साइंस-फिक्शन ड्रामा सीरीज़ का निर्देशन पैट्रिक मॉर्गन कर रहे हैं और इसमें प्रियंका के साथ रिचर्ड मैडेन भी हैं. बॉलीवुड में, वह आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' में अभिनय करेंगी.
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/10/cover-2662-2025-10-10-20-51-32.png)