प्रियंका चोपड़ा की बायोग्राफी अनफिनिश्ड हुई पूरी, जल्द होगी लॉन्च

author-image
By Sangya Singh
New Update
प्रियंका चोपड़ा की बायोग्राफी अनफिनिश्ड हुई पूरी, जल्द होगी लॉन्च

प्रियंका चोपड़ा बहुत जल्दी ही अपनी बायोग्राफी अनफिनिश्ड लॉन्च करेंगी

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के फैन्स के लिए एक अच्छी खबर है। प्रियंका चोपड़ा बहुत जल्दी ही अपनी बायोग्राफी अनफिनिश्ड लॉन्च करने वाली हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी बायोग्राफी अनफिनिश्ड पूरी होने के बारे में जानकारी दी है। इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने किताब के कवर पेज की एक झलक भी शेयर की है, जो कि काफी यूनिक रखा गया है। प्रियंका ने अपने ट्वीट में बताया कि वो इस किताब को पूरा लिख चुकी हैं और ये जल्द ही बाजार में उपलब्ध होगी। उन्होंने लिखा, 'खत्म। पहली दफा इन शब्दों को कागजों पर छपे देखना कितना खूबसूरत एहसास है। Unfinished. जल्द आ रही है।'

काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं प्रियंका

प्रियंका ने अपने ट्वीट में पेंग्विन रैंडम हाउस को टैग किया है, इससे यही पता चलता है कि पेंग्विन पब्लिकेशन्स से प्रियंका ने अपनी बायोग्राफी पब्लिश कराई है। आपको बता दें, कि प्रियंका से पहले कई कलाकारों की किताबें भी पेंग्विन पब्लिकेशन्स से छप चुकीं हैं। प्रियंका ने इससे पहले एक और ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने बताया था कि किस तरह वो अपनी किताब के छपने को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। प्रियंका ने अपने ट्वीट में लिखा, 'अनफिनिश्ड पूरी हो चुकी है। फाइनल मैन्युस्क्रिप्ट भेजने की स्थिति में हूं।इसे आप सभी के साथ शेयर कर पाने का इंतजार नहीं कर पा रही हूं।'

प्रियंका ने लिखा कि मेरी बायोग्राफी में हर एक शब्द आत्मावलोकन और मेरे जीवन पर पड़े प्रभावों के जरिए लाया गया है। जल्द आ रही है। फिलहाल, प्रिंयका की लाइफ में ऐसा बहुत कुछ रहा है जिसके बारे में फैन्स जरूर जानना और पढ़ना चाहेंगे। अब देखना होगा कि प्रियंका की इस बायोग्राफी में हमें उनके बारे में क्या कुछ नया देखने को मिलता है।

ये भी पढ़ें- कंगना रनौत ने क्यों सरकार से की करण जौहर का पद्मश्री वापस लेने की मांग ?

Latest Stories