प्रियंका चोपड़ा ने बताया आज से दो साल पहले ही निक जोनस ने उन्हें शादी के लिए किया था प्रपोज, मैं तब हैरान रह गई थी

author-image
By Chhaya Sharma
प्रियंका चोपड़ा ने बताया आज से दो साल पहले ही निक जोनस ने उन्हें शादी के लिए किया था प्रपोज, मैं तब हैरान रह गई थी
New Update

प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर, कहा - 'मैं दुनिया की सबसे भाग्यशाली लड़की हूं'

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी काफी सुर्खियों में रहती है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक दूसरे के साथ काफी खुश रहते हैं। दोनों सोशल मीडिया से लेकर किसी भी पब्लिक प्लेस में एक दूसरे को अटेंशन देने का मौका नहीं छोड़ते हैं। इंस्टाग्राम पर भी दोनों अपनी पर्सनल फोटोज शेयर करते रहते हैं। इसी बीच, प्रियंका चोपड़ा ने निक के साथ एक फोटो शेयर की है, जिसमें निक जोनस, प्रियंका को किस करते नजर आ रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने यह फोटो यूं ही नहीं, बल्कि खास मौके की वजह से शेयर की है।

मैं दुनिया की सबसे भाग्यशाली लड़की हूं- प्रियंका चोपड़ा

वैसे आज दोनों में से किसी का बर्थडे नहीं है और ना ही शादी की एनिवर्सरी। प्रियंका चोपड़ा ने यह फोटो इसलिए शेयर की है, क्योंकि आज उनकी दूसरी प्रपोजल एनिवर्सरी है।

प्रियंका चोपड़ा ने इस मौके पर अपने पति के साथ रोमांटिक फोटो शेयर की है। प्रियंका ने जो फोटो शेयर की है उसमें निक उन्हें पकड़कर किस करते हुए दिख रहे हैं। साथ ही इस फोटो के साथ एक्ट्रेस ने प्यार भरा कैप्शन भी लिखा है। प्रियंका ने अपने पोस्ट में लिखा है- मेरे जीवन की सबसे बड़ी खुशी के लिए। 2 साल पहले इसी दिन तुमने मुझसे शादी करने के लिए कहा था! मैं तब हैरान रह गई थी, लेकिन उस दिन के बाद मैं हर रोज हां कहती हूं। तुमने इस वीकेंड को यादगार बना दिया। मुझे हमेशा सोचने के लिए धन्यवाद। मैं दुनिया की सबसे भाग्यशाली लड़की हूं! मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की इस फोटो को फैंस सहित अन्य सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट के जरिए एक्ट्रेस की तारीफ भी कर रहे हैं।

18 जुलाई को प्रियंका चोपड़ा ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर उनके पति निक जोनस ने बेहद स्वीट पोस्ट लिखते हुए दोनों की एक रोमांटिक फोटो भी शेयर की। निक ने लिखा था- मैं तुम्हारी आंखों में जिंदगीभर झांक सकता हूं। आई लव यू बेबी। तुम अभी तक की सबसे समझदार, फिक्रमंद और बेहतरीन इंसान हो जिससे मैं मिला हूं। मैं इस बात का बेहद शुक्रगुजार हूं कि हम एक दूसरे को मिले। हैप्पी बर्थडे ब्यूटीफुल।

ये भी पढ़ें- एक्ट्रेस कंगना रनौत बोलीं,-सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बारे में अपने दावे साबित नहीं कर पाई तो लौटा दूंगी ‘पद्मश्री’

#Priyanka Chopra birthday #Priyanka Chopra Instagram #Priyanka Chopra Twitter #प्रियंका चोपड़ा #nick jonas instagram #priyanka chopra or nick jonas images #priyanka chopra or nick jonas latest news #priyanka chopra or nick jonas love story #priyanka chopra or nick jonas proposal day story #priyanka chopra or nick jonas video #priyanka chopra or nick jonas wedding #priyanka chopra share romantic photo with nick jonas #निक #प्रपोज
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe