/mayapuri/media/post_banners/3b620ca0bdeabbb9e812a04ebc3f091a0fbbefc174fa6981d22c92d84585a135.jpg)
प्रियंका चोपड़ा का लड़के करते थे पीछा , तो खिड़की पर खड़े होने से टाइट कपड़ो तक पर लगा दी थी प्रियंका चोपड़ा के पापा ने पाबंदी
प्रियंका चोपड़ा के पापा ने पाबंदी लगा दी थी बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)एक जानी मानी एक्ट्रेस है ,उन्होंने न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉ​लीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी एक्टिंग का दम दिखा दिखाया है। प्रियंका चोपड़ा के लिए स्ट्रग्लिंग एक्ट्रेस से सुपरस्टार बनने तक का सफर तय करना आसान नहीं था। यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है। प्रियंका ने फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है।तभी तो हॉलीवुड हो या बॉलीवुड उनके दीवानो बहुत लम्बी लिस्ट है।
इंटरव्यू में किए कई खुलासे
/mayapuri/media/post_attachments/3196578bcc8abb7990ca1903b61a5c1ef5d2932eb8eaa8ff26bbd3286275d6cd.png)
Source - Instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)अपने प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही है। फिर चाहे उनके अफेयर हो या फिर निक जोनस संग उनकी शादी। निक संग शादी के बाद प्रियंका लगातर सुर्खियों में रही है। आए दिन दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में अपने बचपन की कई सारी बातों का खुलासा किया है।
टीनएज में पिता को नहीं पसंद था टाइट कपडे पहनना
/mayapuri/media/post_attachments/0b746c73ab91d4a622ed59ca5283a3693af5dcab0f4d72d97d018dccecb00d88.jpg)
प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) ने हाल ही में यूके के टैटलर मैगजीन को इंटरव्यू दिया है। इस इंटव्यू में उन्होंने अपने टीनएज की कई सारी बातों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि जब वह बड़ी हो रही थी तब उन्हें कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ा था। प्रियंका ने बताया, 'जब वह टीनएज में थी तब उनके स्वर्गीय पिता अशोक चोपड़ा को उनका टाइट कपड़े पहनान पसंद नहीं था। उन्हें मुझे टाइट कपड़े पहनने के लिए साफ मना किया था, जिसे लेकर हम दोनों में अनबन भी हो गई थी।'
/mayapuri/media/post_attachments/8b34de7dddbe60abdb760478912a788c67e0413bd2c537db290d848b4b7184b9.jpg)
टाइट कपड़ो और खिड़की पर खड़े होने की लगा दी थी पाबंदी
इस इंटरव्यू मेंं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने पिता को लेकर कई किस्से भी शेयर किए। उन्होंने कहा, 'मैं जब इंडिया से गई थी तो 12 साल की थी और मैं घुंघराले बालों वाली बच्ची थी। लेकिन जब मैंने लगभग 16 साल की उम्र की लड़की के रूप में वापसी की थी। मुझे देखते ही पापा बिल्कुल हैरान हो गए थे। वह नहीं जानते थे कि शुरुआती दो हफ्तों में उन्हें क्या करना है।'
प्रियंका ने आगे बताया कि कैसे लड़कों ने स्कूल से उनका पीछा करना शुरू कर दिया था। जब उनके पिता को ये बात पता चली तो उन्होंने मेरा खिड़की पर खड़ा होना तो दूर टाइट कपड़े पहनने पर भी पाबंदी लगा दी थी।
मैं तुम्हे कभी जज नहीं करूंगा
/mayapuri/media/post_attachments/fc44a68ca8511f92b159ab1d24cfb9752f9601d510402524527e0f7f6f98462e.jpg)
उन्होंने बताया , 'कुछ वक्त बाद हम और पापा बेस्ट फ्रेंड बन गए थे। उन्होंने मुझसे कहा कि तुम अच्छा, बुरा जो कभी करोगी मुझसे शेयर करोगी। मैं तुम्हे कभी जज नहीं करूंगा। मैं इसे ठीक करने में आपकी मदद करूंगा। मैं हमेशा आपकी टीम में रहूंगा।'
महिलाओ की आर्थिक मदद के लिए आई सामने
/mayapuri/media/post_attachments/ab63153c76dfc66cf1ab289a58b5e2973b7a8afe57856fee65a8e59870aa2f60.png)
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) कोरोनावायरस की जंग में उन महिलाओं सहायता की है जो महामारी का सामना कर रही है। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में प्रियंका ने एक तस्वीर के साथ एक वीडियो भी पोस्ट किया है। इस वीडियो में प्रियंका कह रही है- ‘हम इस संकट के दौरान भी लड़ने वाली महिलाओं के लिए 1,00,000 डॉलर (76.3 लाख रुपये) डोनेट कर रहे है।’ आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा ने पीएम मोदी रिलीफ फंड के अलावा यूनिसेफ, फीडिंग अमेरिका और गूंज में भी आर्थिक मदद की है।
ये भी पढ़ें– सनी लियोनी का चैट शो लॉकडाउन में लोगों को करेगा एंटरटेन, ये हस्तियां होंगी शामिल
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/31/cover-2665-2025-10-31-20-07-58.png)