Advertisment

सिनेमाघरों के बाद अब स्टेज पर दिखाई जाएगी फिल्म बाजीराव मस्तानी

author-image
By Sangya Singh
New Update
सिनेमाघरों के बाद अब स्टेज पर दिखाई जाएगी फिल्म बाजीराव मस्तानी

अब स्टेज पर नए अंदाज में दिखाई जाएगी फिल्म बाजीराव मस्तानी

संजय लीला भंसाली की सुपरहिट फिल्म बाजीराव मस्तानी साल 2015 में रिलीज हुई थी। रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा स्टारर इस फिल्म को दर्शकों में बहुत पसंद किया था और से फिल्म बॉक्सऑफिस पर भी सुपरहिट रही थी। लोग इसे आज भी देखना पसंद करते हैं। वहीं, अब ये फिल्म एक बार फिर से दर्शकों के बीच आने के लिए तैयार है, लेकिन इस बार ये फिल्म एक अलग अंदा़ज में दर्शकों के सामने पेश की जाएगी। खबरों के मुताबिक, संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी को अब स्टेज पर म्यूजिकल लाइव के रूप में दिखाया जाएगा। इसका मतलब है कि एक बार फिर से दर्शक बाजीराव मस्तानी को स्टेज एक नए और अलग अंदाज में देख सकेंगे।

Advertisment

रजनीश दुग्गल निभाएंगे रणवीर सिंह का किरदार

फिल्म को स्टेज पर एक म्यूजिकल लाइव परफॉर्मेंस की तरह दिखाया जाएगा। इसलिए इस फिल्म के क्रियेटिव डायरेक्टर कथक गुरु बिरजू महाराज होंगे। बता दें कि बिरजू महाराज पहले भी संजय लीला भंसाली की फिल्मों के कई फेमस गानों में कोरियोग्राफी दे चुके हैं। सबसे अच्छी बात तो ये है कि इस स्टेज म्यूजिकल शो में 'बाजीराव मस्तानी' के सुपरहिट गाने 'मल्हारी' समेत सभी सातों गाने शामिल किए गए हैं। बाजीराव मस्तानी के म्यूजिकल शो में स्टेज पर रणवीर सिंह के किरदार पेशवा को रजनीश दुग्गल निभाएंगे। इसके अलावा दो मशहूर कथक डांसर्स शैलजा नलवडे और अनुसुआ मजूमदार उनकी पत्नी मस्तानी और काशीबाई के किरदारों में नजर आएंगी।

सिनेमाघरों के बाद अब स्टेज पर दिखाई जाएगी फिल्म बाजीराव मस्तानी

Source: pehalnews.in

10 म्यूजिकल सीक्वेंस में होगा शो

स्टेज शो के बारे में बात करते हुए रजनीश ने बताया कि स्टेज शो में कुल 10 म्यूजिकल सीक्वेंस रखे गए हैं, जिनमें 12 ऐक्टर्स और 50 डांसर्स शामिल होंगे। रजनीश दुग्गल ने बताया कि उन्होंने इस म्यूजिकल शो को बेहतर तरीके से समझने के लिए कई बार भंसाली की 'बाजीराव मस्तानी' देखी। उन्होंने कहा, कि बाजीराव के किरदार में रणवीर ने एक बेंचमार्क स्थापित कर दिया है लेकिन चूंकि ये लाइव परफॉर्मेंस है तो ये थोड़ा अलग किस्म का होगा। आपको बता दें कि रजनीश ने इस शो के लिए पंडित बिरजू महाराज से सेमी-क्लासिकल डांस 'छाओ' की 40 दिनों की ट्रेनिंग भी ली है।

ये भी पढ़ें- केआरके ने गुलाबो-सिताबो का उड़ाया मजाक, तो शूजीत सरकार ने दिया मजेदार जवाब

Advertisment
Latest Stories