Advertisment

संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में रणवीर सिंह निभाएंगे ये किरदार

author-image
By Sangya Singh
New Update
संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में रणवीर सिंह निभाएंगे ये किरदार

गंगूबाई काठियावाड़ी में रणवीर सिंह एक सपोर्टिंग रोल में नजर आएंगे

संजय लीला भंसाली इन दिनों बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इसी बीच संजय लीला भंसाली ने अपनी अपकमिंग फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर एक नई अनाउंसमेंट की है। खबरों के मुताबिक, संयज लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में अब बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की भी एंट्री होने वाली है। बताया जा रहा है कि फिल्म में रणवीर सिंह एक सपोर्टिंग रोल में नजर आएंगे। भंसाली ने इस बारे में रणवीर सिंह से बात कर ली है और रणवीर ने भी इस रोल के लिए हामी भर दी है।

Advertisment

आलिया भट्ट के पति की भूमिका में होंगे रणवीर

खबर है कि रणवीर सिंह, गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया भट्ट के पति की भूमिका में दिखाई दे सकते हैं। फिल्म में आलिया भट्ट लीड रोल में हैं, वो फिल्म में गंगूबाई काठियावाड़ी का किरदार निभा रही हैं। बता दें कि ये फिल्म रणवीर सिंह और संजय लीला भंसाली की एक साथ चौथी फिल्म होगी। इससे पहले दोनों ने एकसाथ रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत में काम किया है। संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। ये फिल्म एक माफिया क्वीन की जिंदगी की सच्ची कहानी पर आधारित है। फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य भूमिंका में हैं। आलिया इस फिल्म के ले काफी मेहनत भी कर रही हैं।

वहीं, रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें, तो रणवीर सिंह जल्दी ही 1983 के क्रिकेट विश्व कप पर आधारित फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं। फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी का किरदार निभा रही हैं।

ये भी पढ़ें- मार्केट में आई मणिकर्णिका डॉल, कंगना रनौत की टीम ने शेयर की फोटो

Advertisment
Latest Stories