जानिए बॉलीवुड के रीयल लाइफ Love Triangles के बारे में

author-image
By Pooja Chowdhary
New Update
जानिए बॉलीवुड के रीयल लाइफ Love Triangles के बारे में
इन Love Triangles में  कुछ रिश्ते टूटे तो कुछ टूटे-टूटते बचे

बॉलीवुड में Love Triangles की थीम को लेकर अक्सर फिल्में बनती ही रहती हैं। जो काफी मज़ेदार भी लगती हैं और सुपरहिट भी होती है। लेकिन जब ये रीयल लाइफ में हो तो फिर रिश्ते टूटने की कगार तक पहुंच जाते हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी कई ऐसे कपल रहे हैं जिनके बीच कभी किसी तीसरे की एंट्री हुई तो रिश्ते या तो टूट गए या फिर टूटते-टूटते बचे।

दरअसल, प्यार पर सभी का हक है। प्यार का खुशनुमा अहसास हर किसी को भाता है और अपनी ओर खींचता है। बॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं है। बॉलीवुड में दो सितारों के बीच लव अफेयर के चर्चे अक्सर सुनाई देते ही रहते हैं। लेकिन जब दो लोगों के बीच तीसरा आ जाए तो ? बॉलीवुड में ऐसी कई सेलेब्स रहे जिनके लव ट्राएंगल के चर्चे सालों बाद भी किए जाते हैं। आज हम उन्ही कुछ कपल के बारे में आपको बताएंगे जिनके बीच जब किसी तीसरे की एंट्री हुई तो क्या हुआ....

1. जया – अमिताभ – रेखा

जानिए बॉलीवुड के रीयल लाइफ Love Triangles के बारे में

बॉलीवुड में जब भी लव ट्राएंगल(Love Triangle) के चर्चे होते हैं तो सबसे ऊपर नाम इन्ही का आता है। जया बच्चन और अमिताभ बच्चन दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे। इसीलिए दोनों की शादी धूमधाम से हुई थी। लेकिन कुछ समय बाद दोनों के रिश्ते में एंट्री हुए अभिनेत्री रेखा की। कहा जाता है कि दोनों की प्रेम कहानी की शुरूआत दो अनजाने की शूटिंग से हुई  और सिलसिला तक आते आते ये कहानी खत्म भी हो गई। क्योंकि दोनों के इस रिश्ते के चलते जया बच्चन और अमिताभ बच्चन के बीच भी दूरियां आनी शुरू हो गई थी। लेकिन अमिताभ और जया दोनों ये बात बहुत जल्द समझ गए कि उनके रिश्ते का कोई भविष्य नहीं है। वहीं आज भी जब लव ट्राएंगल की बात निकलती है तो इनका नाम सबसे पहले लिया जाता है।

2. नादिरा बब्बर – राज बब्बर – स्मिता पाटिल

जानिए बॉलीवुड के रीयल लाइफ Love Triangles के बारे में

अभिनेता और राजनीति में एक अलग पहचान बना चुके राज बब्बर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में साथ कोर्स करते  हुए नादिरा और बब्बर एक दूसरे को दिल दे बैठे थे और दोनों ने शादी करने का फैसला किया। शादी के बाद भी राज बब्बर फिल्मों में काम करते रहे और फिर एंट्री हुई स्मिता पाटिल की। स्मिता पाटिल के साथ राज बब्बर ने कई फिल्में और ना जाने कब वो एक दूसरे के करीब आ गए। नतीजा ये रहा कि राज बब्बर ने नादिरा को छोड़ दिया और स्मिता पाटिल से शादी कर ली। लेकिन समय ने फिर पलटी ली और स्मिता पाटिल की लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई और राज बब्बर अकेले हो गए। बाद में वो फिर अपनी पहली पत्नी नादिरा के पास लौट आए।

3. बिपाशा बसु – डिनो मोरिया – जॉन अब्राह्म

जानिए बॉलीवुड के रीयल लाइफ Love Triangles के बारे में

डिनो मोरिया को आप भूले तो नहीं ना...जी हां, जी हां...वहीं राज़(Raaz) वाले। इस हॉरर मूवी में बिपाशा बसु और डिनो मोरिया की जोड़ी नज़र आई थी। दोनों की कैमेस्ट्री को काफी पसंद किय गया था। और इसके बाद दोनों के लव अफेयर के चर्चे भी खूब हुए। कई फिल्मों में वो एक साथ नज़र आए थे। लेकिन अचानक से इनके बीच कोई तीसरा आ गया। वो थे जॉन अब्राह्म। फिल्म जिस्म में जॉन अब्राह्म और बिपाशा बसु एक साथ नज़र आए थे। और इसी फिल्म के बाद इन दोनों में कुछ पकने लगा था। दोनों ने कई सालों तक एक दूसरे को डेट किया। हालांकि ये बात अलग है कि अब दोनों की ही राहें अलग हो चुकी हैं और अपनी अपनी शादीशुदा जिंदगी में दोनों ही खुश नज़र आ रहे हैं।

4. सलमान – कैटरीना – रणबीर

जानिए बॉलीवुड के रीयल लाइफ Love Triangles के बारे में

एक समय था जब सलमान और कैटरीना के लव अफेयर के चर्चे खूब होते थे। कैटरीना के लिए बॉलीवुड में सलमान गॉडफादर से कम नहीं थे। दोनों ने कई फिल्मों में काम किया और उनकी जोड़ी को लोगों ने पसंद भी किया। लेकिन फिर इनकी लाइफ में एंट्री हुई चॉकलेटी हीरो रणबीर कपूर की। कहा जाता है कि सलमान और कैटरीना के बीच आने वाले तीसरे शख्स रणबीर ही थे जो दोनों के बीच ब्रेकअप का कारण बने। कैटरीना और रणबीर एक दूसरे के करीब आए और दोनों का अफेयर लंबे वक्त तक चला। हालांकि ये बात और है कि आज दोनों ही अपनी अलग अलग राह पकड़ चुके हैं। इन दिनों रणबीर का नाम आलिया भट्ट के साथ जोड़ा जा रहा है। लेकिन इनके लव ट्राएंगल(Love Triangle) ने उस वक्त सबसे ज्यादा सुर्खियां बंटोरी थी।

5. दीपिका – रणबीर – कैटरीना

जानिए बॉलीवुड के रीयल लाइफ Love Triangles के बारे में

रणबीर और दीपिका के प्यार के किस्से किसी से छिपे नहीं है। आलम तो ये था कि दीपिका ने अपनी गर्दन पर रणबीर के नाम का टैटू तक बनवा लिया था। दोनों एक दूसरे से शादी तक करना चाहते थे। लेकिन तीसरे की एंट्री ने सब कुछ बिगाड़ दिया। इंडस्ट्री में अचानक रणबीर और कैटरीना के लव अफेयर के चर्चे शुरू हो गए और ये बात दीपिका-रणबीर के रिश्ते पर भारी पड़ी। दोनों अलग हो गए और इस टूटे रिश्ते का असर दीपिका पर इस कदर पड़ा कि वो लंबे वक्त तक डिप्रेशन में चली गई थीं। हालांकि आज दीपिका रणवीर सिंह के साथ खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रही हैं तो वहीं रणबीर की आलिया के साथ शादी की ख़बरे खूब वायरल हो रही है।

6. शिल्पा शेट्टी- अक्षय कुमार – ट्विंकल खन्ना

जानिए बॉलीवुड के रीयल लाइफ Love Triangles के बारे में

अक्षय कुमार बॉलीवुड में जितना अपनी punctuality को लेकर फेमस हैं उतना ही अपने लव अफेयर को लेकर भी है। खासतौर से अक्षय, शिल्पा और ट्विंकल के लव ट्राएंगल(Love Triangle) के चर्चे सबसे ज्यादा होते रहते हैं। कहते है अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी एक दूसरे से इतना प्यार करते थे कि दोनों शादी तक करना चाहते थे। लेकिन जब शिल्पा को पता चला कि वो उनकी फ्रेंड ट्विंकल को डेट कर रहे हैं तो दोनों का रिश्ता टूट गया। दोनों के बीच दरार इस हद तक आ गई थी कि शिल्पा ने सरेआम अक्षय पर धोखा देने का आरोप तक लगा दिया था। अक्षय और शिल्पा आखिरी बार एक साथ फिल्म ‘धड़कन’ में नज़र आए थे। इसके बाद दोनों ने कभी एक साथ काम नहीं किया।

और देखेंः Bollywood के वो स्टार्स जिनका आज तक नहीं हुआ है Box Office Clash

Latest Stories