चाहकर भी भुलाया नहीं जा सकता प्रियंका चोपड़ा का मेट गाला 2019 का लुक...1500 घंटों में बनकर तैयार हुई थी ड्रेस

author-image
By Pooja Chowdhary
New Update
चाहकर भी भुलाया नहीं जा सकता प्रियंका चोपड़ा का मेट गाला 2019 का लुक...1500 घंटों में बनकर तैयार हुई थी ड्रेस

प्रियंका चोपड़ा के मेट गाला 2019 आउटफिट की कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

कोरोनावायरस के चलते इस साल होने वाला मेट गाला 2020 का इवेंट कैंसिल हो गया है। अगर ये भयंकर महामारी पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ना लेती तो 4 मई को मेट गाला का आयोजन होता। और फिर से रेड कार्पेट पर एक से बढ़कर एक फैशन स्टाइल देखने को मिलता। लेकिन पुराने इवेंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा का मेट गाला 2019 का लुक भुलाए भी भुलाया नहीं जा सकता।

चाहकर भी भुलाया नहीं जा सकता प्रियंका चोपड़ा का मेट गाला 2019 का लुक...1500 घंटों में बनकर तैयार हुई थी ड्रेस

Source - Harpers Bazaar

मेट गाला 2019 इवेंट में जब प्रियंका पहुंची तो हर कोई उनके लुक को देखता ही रह गया। खासतौर से भारत में उनके आउटफिट से लेकर ओवरऑल लुक की चर्चा खूब हुई। प्रियंका कई दिनों तक ख़बरों में बनी रही थीं। वहीं जब इस साल मेट गाला की बात आई तो उनका वो लुक फिर से लोगों को याद आ गया है।

1500 घंटों में बनकर तैयार हुई थी ये ड्रेस

चाहकर भी भुलाया नहीं जा सकता प्रियंका चोपड़ा का मेट गाला 2019 का लुक...1500 घंटों में बनकर तैयार हुई थी ड्रेस

Source - harpers Bazaar

जी हां...ये बात सच है...जिस ड्रेस और अपने लुक को लेकर प्रियंका चोपड़ा अब तक सबसे ज्यादा चर्चा में रही हैं उसे बनाने में कड़ी मेहनत लगी थी। मेट गाला 2019 में प्रियंका चोपड़ा ने सॉफ्ट पेस्टल कलर का गाउन पहना था वो भी थाई हाई स्लिट डिज़ाइन का। जिस पर कई कट्स और उन पर फैदर लगाया गया था। जिसमें लाइट पिंक, येलो, रेड और ग्रे कलर का इस्तेमाल हुआ था। प्रियंका चोपड़ा की इस ड्रेस को बनाने में  तकरीबन 1500 घंटे यानि 62 दिन लगे थे। प्रियंका का ये गाउन Dior ब्रांड का था।

हेयर स्टाइल और मेकअप को लेकर हुई थी सबसे ज्यादा चर्चा

चाहकर भी भुलाया नहीं जा सकता प्रियंका चोपड़ा का मेट गाला 2019 का लुक...1500 घंटों में बनकर तैयार हुई थी ड्रेस

इस इवेंट में प्रियंका की ड्रेस तो खास थी ही लेकिन लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान अपनी ओर खींचा प्रियंका के मेकअप और हेयर स्टाइल ने। उनके गाउन के साथ साथ उनका हेयर स्टाइल भी सबसे जुदा था। और इसके चलते वो ट्रोल भी हुई थीं। लेकिन फिर भी प्रियंका के बेहद ही डिफरेंट लुक ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। प्रियंका चोपड़ा के साथ रेड कार्पेट पर निक जोनास ने भी वॉक किया था और उनके लुक के भी खूब चर्चे हुए।

चाहकर भी भुलाया नहीं जा सकता प्रियंका चोपड़ा का मेट गाला 2019 का लुक...1500 घंटों में बनकर तैयार हुई थी ड्रेस

Source - Daily Hunt

45 लाख रूपए बताई गई गाउन की कीमत

चाहकर भी भुलाया नहीं जा सकता प्रियंका चोपड़ा का मेट गाला 2019 का लुक...1500 घंटों में बनकर तैयार हुई थी ड्रेस

प्रियंका चोपड़ा का ये गाउन कितने घंटों में और कितनी मेहनत से बनकर तैयार हुआ ये तो आपने जान लिया लेकिन क्या आप इस गाउन की कीमत जानते हैं। कहते हैं जो चीज़ जितनी मेहनत से बनाई जाए वो उतनी ही कीमती भी हो जाती है। मेट गाला 2019 में प्रियंका चोपड़ा की इस ड्रेस की कीमत भी 45 लाख रूपए बताई जाती है। वही प्रियंका चोपड़ा ने इस गाउन के साथ डायमंड ईयरिंग पहने थे जिनकी कीमत 10 लाख रूपए थी।

और पढ़ेंः 5 ऐसी एक्ट्रेसेस जिन्होंने विदेशी से की शादी ,3 और 5 वी अभिनेत्री को जानकार हो जायेंगे हैरान

Latest Stories