ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा ने शेयर की कपूर खानदान की थ्रौबैक फोटो, एकसाथ नज़र आईं तीन पीढ़ियां

author-image
By Sangya Singh
New Update
ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा ने शेयर की कपूर खानदान की थ्रौबैक फोटो, एकसाथ नज़र आईं तीन पीढ़ियां

रिद्धिमा कपूूूर ने शेयर की कपूर खानदान की पुरानी तस्वीर

हिंदी सिनेमा पर दशकों तक राज करने वाले बेहतरीन अभिनेता ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नहीं हैं। अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाले ऋषि कपूर के निधन से दर्शकों और फिल्म इंडस्ट्री समेत उनके पूरे परिवार को गहरा सदमा पहुंचा है। परिवार के लोग अबतक उनकी मौत के दुख से उबर नहीं पाए हैं। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर भी अपने पिता की मौत से बेहद दुखी हैं। वो आए दिन सोशल मीडिया पर अपने पिता के साथ पुरानी फोटोज़ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में रिद्धिमा कपूर ने एक थ्रोबक फोटो शेयर की है।

ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा ने शेयर की कपूर खानदान की थ्रौबैक फोटो, एकसाथ नज़र आईं तीन पीढ़ियां

Source:

फोटो में एकसाथ नज़र आईं तीन पीढ़ियां

ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है। यो फोटो कपूर खानदान की पुरानी फोटो है, जिसमें तीन पीढ़ियां एकसाथ नज़र आ रही हैं। आप खुद देख सकते हैं, इस फोटो में कपूर खानदान के लगभग सभी सदस्य एकसाथ दिखाई दे रहे हैं। इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में सभी लोग काफी खुश नज़र आ रहे हैं। इस फोटो में राज कपूर, उनकी पत्नी कृष्णा राज कपूर, रणधीर कपूर, शशि कपूर, शम्मी कपूर, ऋषि कपूर, नीतू कपूर, करिश्मा कपूर समेत सभी दिखाई दे रहे हैं।

पहले भी शेयर की थी फोटो

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस थ्रोबैक फोटो को शेयर करते हुए रिद्धिमा कपूर ने लिखा है, क्लासिक। आपको बता दें कि ऋषि कपूर के निधन के बाद से उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर आए दिन अपने पिता की याद में सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इससे पहले भी उन्होंने ऋषि कपूर के साथ फोटो शेयर की थी।

ये भी पढ़़े़ें- लॉकडाउन में कंगना रनौत ने लिखी कविता, फैंस के लिए अपनी ही आवाज़ में किया रिलीज़

Latest Stories