ऋषि कपूर का आखिरी वीडियो वायरल, देखें..अभिनेता के अस्पताल में कुछ आखिरी लम्हें

author-image
By Pooja Chowdhary
New Update
ऋषि कपूर का आखिरी वीडियो वायरल, देखें..अभिनेता के अस्पताल में कुछ आखिरी लम्हें

ऋषि कपूर का आखिरी वीडियो हो रहा है वायरल

ऋषि कपूर नहीं रहे….गुरूवार की सुबह जब इस ख़बर से हुई तो मानो सब कुछ रुक गया। बॉलीवुड से लेकर फैंस तक हर कोई बस यही सोच रहा था कि आखिर किसकी नज़र लग गई फिल्म इंडस्ट्री को कि 24 घंटे के भीतर दो बड़े दिग्गज हमेशा के लिए हमसे जुदा हो गए। वहीं अब ऋषि कपूर का आखिरी वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो हमेशा की तरह ज़िंदादिल नज़र आ रहे हैं।

बुधवार रात ही अस्पताल में कराए गए थे भर्ती

बुधवार की रात ही ऋषि कपूर को ज्यादा तबीयत खराब होने के बाद मुंबई के रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन सुबह 9 बजे इस मनहूस ख़बर ने सभी को झकझोर दिया। जिसने भी सुना वो सन्न रह गया। वहीं ऋषि कपूर का आखिरी वीडियो सामने आया है जिसमे वो बोलते, हसंते, मुस्कुराते और अपनी दुआएं देते नज़र आ रहे हैं। चलिए दिखाते हैं आपको इनका आखिरी वीडियो

ऋषि कपूर का आखिरी वीडियो

ये वीडियो उमेश दत्त नाम के शख्स ने अपने फेसबुक अकाउंट से शेयर की है। जिसमें एक लड़का उन्हे उन्ही की फिल्म का गाना सुना रहा है। और उससे ऋषि कपूर काफी खुश नज़र आ रहे हैं। उन्होने गाना सुनने के बाद लड़के को ढेर सारी दुआएं भी दी और जिंदगी में सफलता का मंत्र भी बताया। इस वीडियो पर अब लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और बॉलीवुड के लीजेंड को याद कर रहे हैं।

कैंसर से पीड़ित थे अभिनेता ऋषि कपूर

आपको बता दें कि ऋषि कपूर को साल 2018 में कैंसर हुआ था जिसके इलाज के लिए वो तकरीबन एक साल अमेरिका में रहे। इस दौरान हर पल उनके साथ उनकी पत्नी नीतू सिंह रहीं। बॉलीवुड के कई सेलेब्स उनसे मिलने अमेरिका गए थे। हालांकि मीडिया को उन्हे कैंसर होने की जानकारी काफी बाद में लगी इससे पहले केवल अंदाज़ा ही लगाया जा रहा था कि उन्हे कैंसर लेकिन पुख्ता जानकारी नहीं मिली थी। बीते साल सितंबर महीने में ही वो इलाज कराकर वापस लौटे थे और फिल्मी दुनिया में भी उन्होने वापसी की थी। वो इमरान हाशमी के साथ फिल्म द बॉडी में नज़र आए थे।

और पढ़ेंः ऋषि कपूर के निधन पर बॉलीवुड के साथ फैंस का भी टूटा दिल, सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि

Latest Stories