रोहित शेट्टी ने कहा- सारा ने हाथ जोड़कर मांगा था काम, अब पुराने वीडियो पर हुए ट्रोल

author-image
By Sangya Singh
New Update
रोहित शेट्टी ने कहा- सारा ने हाथ जोड़कर मांगा था काम, अब पुराने वीडियो पर हुए ट्रोल

रोहित शेट्टी का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से बॉलिवुड में नेपोटिज्म पर बहस छिड़ी हुई है और ये बहस बढ़ती ही जा रही है। लोग कुछ सिलेब्रिटीज के खिलाफ न सिर्फ प्रोटेस्‍ट कर रहे हैं, बल्कि उन्‍हें सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल भी कर रहे हैं। करण जौहर और एकता कपूर समेत कई सेलेब्स के बाद अब लोगों के निशाने पर फिल्‍ममेकर रोहित शेट्टी आ गए हैं। दरअसल, रोहित शेट्टी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। रोहित शेट्टी इस वीडियो में बताते हैं कि कैसे सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान काम मांगने के लिए उनके ऑफिस आई थीं।

रोहित शेट्टी इस वीडियो ये बता रहे हैं कि कैसे सैफ अली खान की बेटी उनके पास आईं और हाथ जोड़कर उनसे काम मांगा। रोहित ने बताया कि सारा को इस तरह देखकर वो काफी इमोशनल हो गए और उन्‍हें फिल्‍म ऑफर कर दी। रोहित का कहना है कि ये बातें अभी इसलिए बता रहे हैं, क्‍योंकि सारा अब स्‍टार हैं। गौरतलब है कि सारा ने अभिषेक कपूर की फिल्‍म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में एंट्री ली थी। इसमें उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत नजर आए थे। सारा के काम को दर्शकों ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया। जिसके बाद वो फिर रोहित शेट्टी की फिल्‍म 'सिंबा' में रणवीर सिंह के साथ नजर थीं।

कई सेलेब्स पर लग रहे आरोप

वहीं, अब जब सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद देश भर में नेपोटिज्म की बहस ने जोर पकड़ लिया। इस बीच लोग सोशल मीडिया पर करण जौहर, सलमान खान और सोनम कपूर जैसे सेलेब्‍स के खिलाफ भी आवाज उठा रहे हैं और उन पर तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें, तो सारा अब वरुण धवन के साथ फिल्‍म 'कुली नं 1' में नजर आएंगी। इसके अलावा वो अक्षय कुमार और धनुष के साथ फिल्म 'अतरंगी रे' में भी दिखाई देंगी।

ये भी पढ़ें- क्या जल्दी ही फिल्म में साथ दिखेगी रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी ?

Latest Stories