/mayapuri/media/post_banners/040073c56ccee3067b0e0aa1f2ecb67cfd64d5532b3289c2058fd9b674e4b44d.jpg)
Jyothi Venkatesh
लड़कियों की शिक्षा का महत्व अब हर व्यक्तिने स्वीकारा है और लोग भी इस कार्य में अपना समर्थन दे रहे है। सामाजिक संगठन और सरकार महिला सशक्तीकरण की शुरुआत से काम कर रही हैं कि शिक्षा की कमी के कारण महिलाओं को साथ भेदभाव का सामना न करना पड़े। अब इस कार्य में उद्यमी-अभिनेता सचिन जे. जोशी भी जुड़ गए हैं, जिन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर कन्या शिक्षा का समर्थन किया है। “एक दिल छू लेनेवाला वीडियो देखने के बाद, मुझे पता चला कि भारत के ग्रामीण भागोमें 100 में से केवल एक लड़की को स्कूल जाने की अनुमति है। कई को शिक्षा के अधिकार से वंचित किया जा रहा है। मैं वादा करता हूं कि मैं निरतंर महिला सशक्तिकरण के और कार्यरत रहूँगा!'
अभिनेता सचिन जे. जोशी ने कहा, “यह एक शपथ है और ईमानदार वादा की मैं बिग ब्रदर फाउंडेशन के माध्यम से 100 लड़कियों को शिक्षा शुरू करने में मदद करने का वादा करता हूं। ऐसा कहा जाता है, 'लड़की को सिखाओ और वह दुनिया बदल देगी' यह बिल्कुल सच है। '' साऊथ इंडस्ट्री में अपने अभिनय पर तारीफे बटोरने के बाद अभिनेता सचिन जे जोशी बॉलीवुड एक्शन थ्रिलर 'अज़ान' में दिखाई दिए। इतना ही नहीं, उन्होंने 'जैकपॉट' में अभिनेत्री सनी लियोन के साथ, 'वीरप्पन' में लीसा रे और उषा जाधव के साथ और हाल ही में रिलीज़ हुई हिंदी हॉरर-थ्रिलर 'अमावस' में नरगिस फाखरी और मोना सिंह के साथ-साथ कई अन्य फ़िल्मों में काम किया। काम के क्षेत्र में, सचिन जोशी दिग्गज भारतीय फिल्म कलाकारोंओं के साथ काम करने के बाद वर्तमान में भविष्य की परियोजनाओं के साथ व्यस्त हैं।
सचिन जनता के समर्थन के आशा करते हैं ताकि वह बड़े और सफल तरीके से कार्य कर सकें। 'कोई पाठक इसे साझा करता है या इसमें शामिल होता है, इससे निश्चित रूप से फर्क पड़ेगा!' हजार लड़कियों को सशक्त बनाने के लक्ष्य में विश्वास व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, 'धीरे-धीरे और दृढ़ता से, हम उन्हें ऐसा व्यक्ति बनने में मदद करेंगे जो दुनिया में सकारात्मक और अच्छे बदलाव लाएगा।' अभिनेता ने 100 ग्रामीण लड़कियों की मदद के लिए एक परोपकारी प्रयास शुरू करते हुए उन्होंने ग्रामीण महाराष्ट्र में लड़कियों को मदत करने की इच्छा भी व्यक्त की है।
एक शिक्षित और सशक्त महिला अपने आसपास के सभी लोगों के जीवन को बदल सकती है, इस संभावना के बारे में बात करते हुए कि , सचिन का कहना है, 'एक छोटासा दिया भी पुरे घर को रोशन कर सकता है उसीतर यह भी अपनी शिक्षा के माध्यम से दुनिया को रोशन करेंगी।'
और पढ़े: आमिर खान की बेटी चढ़ी पेड़ पर लोगों ने बोला “बंदरिया पेड़ पर”