सलमान खान एन्जॉय कर रहे मॉनसून, बॉडीगार्ड शेरा ने शेयर किया मालिक का वीडियो

author-image
By Sangya Singh
New Update
सलमान खान एन्जॉय कर रहे मॉनसून, बॉडीगार्ड शेरा ने शेयर किया मालिक का वीडियो

मॉनसून का मजा लेते नजर आए सलमान खान

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। देश में जब से लॉकडाउन लगा है तब से बॉलीवुड के सलमान खान अपने पनवेल स्थित फार्म हाउस पर ही रह रहे हैं और अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर लगातार मजेदार वीडियोज और फोटोज शेयर करते रहते हैं। सलमान खान की तरह ही उनके बॉडीगार्ड शेरा भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। शेरा हमेशा अपने मालिक यानी सलमान खान के साथ ही रहते हैं, फिर चाहे सलमान खान कहीं भी हों। इसी बीच बॉडीगार्ड शेरा ने सलमान खान के पनवेल वाले फार्म हाउस का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें सलमान खान मॉनसून का मजा लेते हुए और वॉक करते हुए नज़र आ रहे हैं और जोर-जोर से हंस भी रहे हैं।

शेरा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शेरा भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर खास वीडियोज और फोटोज शेयर करते रहते हैं। सलमान खान के साथ बना ये वीडियो शेरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में सलमान खान आगे-आगे चल रहे हैं, जबकि शेरा उनके पीछे-पीछे चलते दिख रहे हैं। वीडियो में उनके साथ कई और लोग भी नजर आ रहे हैं। सलमान खान इस वीडियो में एक कैजुअल लुक में दिख रहे और चारों तरफ हरियाली दिखाई दे रही है।

बॉडीगार्ड शेरा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, लेजेंड को फॉलो करते हुए, मेरे मालिक।' वीडियो को शेयर करते हुए शेरा ने सलमान खान को भी टैग किया है। सलमान खान और शेरा का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सलमान खान के फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और ढेरों कमेंट्स भी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- प्रभास की 20वीं फिल्म राधे श्याम का फर्स्ट लुक रिलीज, दिखा रोमांटिक अंदाज

Latest Stories