/mayapuri/media/post_banners/b7e9e34a279736df33ec7fb18e7da3df0fa02c7258c125de2e7ca4a3c1e276b5.jpg)
Salman Khan का Valentine’s Day Special म्यूज़िक वीडियो
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) एक बार फिर से अपना स्वैग दिखाने के लिए आ गए हैं। इस वैलेंटाइंस डे Valentine’s Day को अपने फैंस के लिए ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए सलमान खान (Salman Khan) एक म्यूजिक वीडियो लेकर आए हैं। हाल ही में सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपना एक धमाकेदार डांस वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो पेप्सी का नया एंथम सॉन्ग है। पेप्सी के इस ऐड वीडियो की खास बात ये है कि इसे सलमान खान के साथ स्पेशल म्यूजिक सिंगल वीडियो के जरिए रिलीज किया गया है।
इस वीडियो में सलमान जबरदस्त डांस करते पूरे स्वैग में नज़र आ रहे हैं। वीडियो में सलमान बोल रहे हैं कि, स्वैग से सोलो रहने में ही असली मज़ा है। इस वीडियो को रेमो डिसूजा ने कोरियोग्राफ किया है। वीडियो में वो भी सलमान के साथ अपना स्वैग दिखाते नज़र आ रहे हैं। गाने को तनिष्क बागची ने कंपोज किया है। सलमान के इस नए म्यूजिक वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।
आपको बता दें कि ये म्यूजिक वीडियो पेप्सी का नया सिंगल एंथम सॉन्ग है, जिसे Valentine’s day के खास मौके पर पेप्सी के ब्रैंड एंबेसडर सलमान खान (Salman Khan) के साथ रिलीज किया गया है। इस वीडियो को Valentine’s day के मौके पर टीवी, सोशल मीडिया और Ganna.com पर भी इसी महीने रिलीज किया जाएगा।
गौरतलब है कि पिछले साल बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी और रैपर बादशाह पर फिल्माए गए पेप्सी के एंथम सॉन्ग ‘हर घूंट में स्वैग’ की सक्सेस के बाद ब्रैंड ने इसके नए एंथम सॉन्ग ‘सिंगल मत बोलो, बोलो स्वैग से सोलो’ के लिए सलमान खान को चुना है।