सलमान खान ने एक बार फिर दिखाई अपनी दरियादिली , ईद पर की 5000 परिवारों की मदद

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
सलमान खान ने एक बार फिर दिखाई अपनी दरियादिली , ईद पर की 5000 परिवारों की मदद

सलमान खान ने ईद पर की जरुरतमंदो की मदद , 5000 परिवारों के लिए भेजे फूड किट्स

बॉलीवुड के दंबग सलमान खान ईद पर अपने फैंस के लिए हमेशा ईदी लेकर आते हैं अपनी एक फिल्म रिलीज के साथ। जिसका उनके फैंस को बेसब्री से इंतज़ार रहता है। मगर इस बार सलमान अपनी फिल्म नहीं रिलीज कर पाए। उन्होंने फैंस को सरप्राइज देते हुए अपना नया गाना 'भाई भाई' अपने यू ट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया। जिसमें उन्होंने सभी धर्म एक ही है का सोशल मैसेज दिया है। सलमान ने  इस ईद पर सिर्फ फैंस को ही ईदी नहीं दी बल्कि ईद का सही मतलब भी समझाया और वो है लोगों की मदद कर खुशियां बांटना।

5000 परिवारों की मदद

सलमान खान ने एक बार फिर दिखाई अपनी दरियादिली , ईद पर की 5000 परिवारों की मदद

Source - twitter

हम सबको पता है कि जब से देश में लॉकडाउन हुआ है, तब से सलमान खान जरुरतमंदों की काफी मदद कर रहे हैं। अभी तक सलमान खान 25000 से ज्यादा डेली वेजेज वर्कर्स की आर्थिक सहायता करने के साथ कई जरुरतमंद लोगों को फूड किट्स बांट चुके हैं। ईद के मौके पर भी सलमान खान ने एक बार फिर गरीब लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया। ईद पर सलमान खान ने करीब 5000 परिवारों की मदद करने का फैसला किया।

पॉलीटिशन राहुल एन कनल ने दी जानकारी

सलमान खान ने एक बार फिर दिखाई अपनी दरियादिली , ईद पर की 5000 परिवारों की मदद

Source - Twitter

पॉलीटिशन राहुल एन कनल ने ट्विटर पर सलमान खान की ओर से भेजी जा रही मदद की तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों के साथ राहुल ने लिखा है, ' ईद के मौके पर इस तरीके से 5000 परिवारों तक पहुंचने और खुशियां बांटने के लिए सलमान भाई आपका शुक्रिया। आपके जैसे इंसान ही समाज को संतुलित रखते हैं और ईद पर किट्स बांटने के लिए शुक्रिया... भाई का ईद पर मुबारकबाद देने का अलग तरीका।'

सलमान खान ने ईद के अवसर पर करीब 5000 परिवारों के घरों तक फूड किट्स भेजे हैं। ऐसा सलमान खान पहले भी कर चुके हैं। हाल ही एक वीडियो सामने आया था , जिसमें दिख रहा था कि सलमान खान अपने पनवेल फार्महाउस से ट्रैक्टर, बैलगाड़ी में फूड किट्स भरकर भेज रहे हैं। लॉकडाउन में सलमान खान की ओर से की जा रही इस मदद की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं और उनके फैंस उन्हें दुआ भी दे रहे हैं।

इससे पहले सलमान खान ने 25000 वर्कर्स के बैंक खातों में दो किश्त में 3-3 हजार रुपये भेजे थे। उसके बाद सलमान खान कई लोगों के खाने के लिए being hungryyy फूड ट्रक की व्यवस्था की। इसके अलावा सलमान कई जूनियर आर्टिस्ट, हमशक्ल कलाकार की भी मदद कर चुके हैं।

भाई - भाई सॉन्ग किया रिलीज

सलमान खान ने एक बार फिर दिखाई अपनी दरियादिली , ईद पर की 5000 परिवारों की मदद

Source - Instagram

आपको बता दे , ईद पर सलमान खान का नया सॉन्ग ‘Bhai Bhai’ रिलीज हुआ है। सलमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा – मैंने आप सब के लिए कुछ बनाया है , देख कर बताना कैसा लगा। … आप सब को ईद मुबारक # bhai bhai इस गाने को खुद सलमान खान ने अपनी आवाज दी है। सलमान खान के इस गाने को उनके फैंस का खूब प्यार मिल रहा है।

और पढ़ेंः एक्टर सोनू सूद से एक स्टूडेंट ने ट्विटर पर मांगी मदद, तो एक्टर ने फौरन किया रिप्लाई..खूब हो रही है तारीफ

Latest Stories