फैंस के द्धारा किआरा के लिए पूछे जाने वाले सवाल पर शाहिद कपूर ने दिखाया कबीर सिंह का अवतार

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
फैंस के द्धारा किआरा के लिए पूछे जाने वाले सवाल पर शाहिद कपूर ने दिखाया कबीर सिंह का अवतार

कियारा का नाम सुन कर जाग गया शाहिद का 'कबीर सिंह' किरदार , फैंस को दिया कुछ यूँ जवाब

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते बॉलीवुड सेलेब्स ने खुद को घरों में कैद कर लिया है। ऐसे में सितारे अधिकतर वक्त अपने परिवार और फैंस के साथ बिता रहे हैं। अपने फैंस को वक्त देने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया का भरपूर इस्तेमाल कर रहे हैं। कोई बॉलीवुड सेलेब्स फैंस के लिए वीडियो और फोटो शेयर कर रहा है तो वहीं कोई अपने फैंस के सवालों के जवाब दे रहा है। ऐसा ही एक सवाल- जवाब का सेशन शाहिद कपूर ने भी अपने फैंस के साथ रखा।

क्वेशन एंड आंसर का रखा था सेशन

फैंस के द्धारा किआरा के लिए पूछे जाने वाले सवाल पर शाहिद कपूर ने दिखाया कबीर सिंह का अवतार

Source - Youtube

दरअसल हाल ही में शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ एक क्यू एंड ए (क्वेशन एंड आंसर) सेशन रखा। इस दौरान शाहिद से जिस भी फैन ने जो भी सवाल पूछा, शाहिद ने उसका जवाब दिया। इस सेशन को फैंस के साथ ही शाहिद ने भी काफी एन्जॉय किया।

कबीर सिंह का मारा डायलॉग 'किसने टच किया'

फैंस के द्धारा किआरा के लिए पूछे जाने वाले सवाल पर शाहिद कपूर ने दिखाया कबीर सिंह का अवतार

Source - Pinterest

इस बीच एक फैन ने शाहिद से सवाल पूछा कि आप कियारा आडवाणी को एक शब्द में कैसे बयान करोगे। इस सवाल का जवाब देते हुए शाहिद कपूर ने लिखा, 'किसने टच किया।' वैसे जिनको भी शाहिद का ये जवाब नहीं समझ आया उनको बता दें कि शाहिद और कियारा फिल्म कबीर सिंह में एक साथ नजर आ चुके हैं और ये फिल्म कबीर सिंह का ही डायलॉग है।

बात अगर शाहिद कपूर के फिल्मी करियर की करें तो शाहिद आखिरी बार फिल्म कबीर सिंह में ही नजर आए थे। फिल्म में एक तरफ जहां शाहिद का गुस्सा और प्यार दर्शकों को बेहद पसंद आया था तो वहीं कियारा की मासूमियत ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया था। हालांकि फिल्म के एक थप्पड़ सीन पर काफी बवाल भी देखने को मिला था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धाकड़ कमाई की थी।

साउथ की एक और रीमेक में आएंगे नज़र

फैंस के द्धारा किआरा के लिए पूछे जाने वाले सवाल पर शाहिद कपूर ने दिखाया कबीर सिंह का अवतार

Source - Youtube

गौरतलब है कि शाहिद की अगली फिल्म जर्सी है। कबीर सिंह की तरह ही जर्सी भी साउथ इंडियन फिल्म की रीमेक है। फिल्म में शाहिद कपूर एक क्रिकेटर की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के लिए शाहिद जमकर क्रिकेट प्रेक्टिस कर रहे हैं। फिल्म में शाहिद के अपोजिट मृणाल ठाकुर नज़र आएँगी। बता दें कि फिल्म की शूटिंग कोरोना वायरस के चलते रोक दी गई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 28 अगस्त 2020 पर रिलीज़ होगी।

ये भी पढ़ें– कोरोना पर अमिताभ बच्चन ने शेयर की जानकारी, तो यूजर्स ने कहा- सब झूठ

Latest Stories