शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर खुद का ही उड़ाया मजाक , कहा - 'पिछले एक साल और छह महीने से घर'

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर खुद का ही उड़ाया मजाक , कहा - 'पिछले एक साल और छह महीने से घर'

शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने शेयर की तस्वीर , एक्टर बोले - 'और पिछले एक साल और छह महीने से दोनों घर...'

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की पत्नी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर कुछ न कुछ पोस्ट शेयर करती रहती हैं। अब गौरी खान ने एक तस्वीर शेयर की है जिसपर शाहरुख ने कमेंट करते हुए खुद का ही मजाक उड़ाया हैं।

खुद का मजाक उड़ाते दिखे शाहरुख खान

?

गौरी खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें वह पेरिस में स्थित वैक्स म्यूजियम मुसी ग्रेविन में शाहरुख खान और मोम से बने उनके स्टैच्यू के साथ पोज दे रही थीं। तस्वीर के साथ गौरी ने लिखा कि, 'दो संभालने के लिए काफी ज्यादा हैं।'

?

गौरी खान के इस ट्वीट को देख शाहरुख खान कमेंट किए बिना नहीं रह पाए उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'और पिछले एक साल और छह महीने से दोनों घर पे हैं।' शाहरुख का तंज अपने ऊपर ही है। उनकी आखिरी रिलीज फिल्म 'जीरो' थी जो दिसंबर 2018 में रिलीज हुई थी।

फिल्म 'जीरो' के बाद नहीं आई किसी नए प्रोजेक्ट की खबर

'जीरो' के बाद शाहरुख खान ने अपनी किसी नई फिल्म का एलान नहीं किया है। हालांकि कुछ महीने से ऐसी चर्चाएं हैं कि राजकुमार हिरानी के साथ उनकी अगली फिल्म हो सकती है। अपने एक ट्वीट में भी शाहरुख खान ने हिरानी के नाम की ओर इशारा किया था। लॉकडाउन की वजह से उनके नए प्रोजक्ट में भी देरी होती दिख रही है।

लॉकडाउन के बाद से शाहरुख घर पर ही हैं। कुछ दिन पहले उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो अपने घर की बालकनी में शूट करते नजर आए थे। उनके इस वीडियो को देखकर फैंस भी काफी उत्सुक हैं। हालांकि शाहरुख ने ये नहीं बताया कि वो किसकी शूटिंग कर रहे थे। माना जा रहा है वो किसी एड फिल्म या डॉक्यूमेंट्री की शूट में जुटे थे।

ये भी पढ़ें- दिल बेचारा की एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी को मिली रेप, एसिड अटैक की धमकी, 2 अरेस्ट

Latest Stories