दादी शर्मिला टैगोर ने कहा मीडिया तैमूर को विराट और अनुष्का के बच्चे होने के बाद भूल जाएगी

author-image
By Hasmine saifi
New Update
दादी शर्मिला टैगोर ने कहा मीडिया तैमूर को विराट और अनुष्का के बच्चे होने के बाद भूल जाएगी

शर्मिला टैगोर

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान और अभिनेता सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली आए दिन सुर्खियों में बने रहते है। तैमूर की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि तैमूर जब से पैदा हुए है तब से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर हमेशा वायरल होती रहती है। तैमूर की छोटी से छोटी बातें जैसा कि वह कैसे खेलते है, क्या-क्या खाते और क्या-क्या शैतानियां करते, सब मीडिया में सुर्खियों बना रहता है। कहा जा सकता है कि तैमूर जितनी लोकप्रियता अभी तक किसी स्टार किड को नही मिली। इसी के चलते एक बड़ी खबर आ रही है कि तैमूर की दादी शर्मिला टैगोर ने करीना कपूर खान के चैट शो में इस बात का खुलासा किया है कि जब टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का बेबी हो जाएगा तब मीडिया तैमूर अली खान को भूल जाएंगी।

इसी के दौरान शर्मीला टैगौर ने आगे बताया कि तैमूर अभी काफी छोटा है, तो उसे इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन जब वो 7-8 साल का हो जाएगा तो मीडिया अटेंशन का उस पर निगेटिव असर पड़ सकता है। मीडिया पहले आपको चढ़ाने के लिए और फिर गिराने के लिए मशहूर है। उन्होंने कहा, 'जब वो इतना बड़ा हो जाएगा कि सोशल मीडिया पर जा सके, वो इन सारी जानकारियों से दंग रह जाएगा। लेकिन मुझे लगता है कि मीडिया पहले आपको चढ़ाता है और फिर एकदम से गिरा देता है। कल को विराट और अनुष्का का बच्चा होगा और तब शायद तैमूर से लोगों का ध्यान हटेगा।' जिस पर करीना ने भी तुरंत कहा- 'हां, मैं भी यही उम्मीद करती हूं।'

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते कुछ दिनों में शर्मिला टैगोर ने अपना जन्मदिन मनाया है। जन्मदिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत वायरल भी हुई थी जिसमें पूरा परिवार एक साथ दिखाई दे रहा था।

दादी शर्मिला टैगोर ने कहा मीडिया तैमूर को विराट और अनुष्का के बच्चे होने के बाद भूल जाएगी

 मायापुरी की लेटेस्ट ख़बरों को इंग्लिश में पढ़ने के लिए www.bollyy.com पर क्लिक करें.


दादी शर्मिला टैगोर ने कहा मीडिया तैमूर को विराट और अनुष्का के बच्चे होने के बाद भूल जाएगी अगर आप विडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल Mayapuri Cut पर जा सकते हैं.
दादी शर्मिला टैगोर ने कहा मीडिया तैमूर को विराट और अनुष्का के बच्चे होने के बाद भूल जाएगी आप हमसे जुड़ने के लिए हमारे पेज  width='500' height='283' style='border:none;overflow:hidden' scrolling='no' frameborder='0' allowfullscreen='true' allow='autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share' allowFullScreen='true'>

'>Facebook, Twitter और Instagram पर जा सकते हैं.

  embed/captioned' allowtransparency='true' allowfullscreen='true' frameborder='0' height='879' width='400' data-instgrm-payload-id='instagram-media-payload-3' scrolling='no'>

Latest Stories