/mayapuri/media/post_banners/64370092e972fd8c413ae45b61bdd9b3cc8f49486ea88c4f16e1d6b8d0e651eb.jpg)
जानें आखिर किसने दी थी सलमान खान की सुपारी..कौन चाहता था सुपरस्टार को मरवाना
साल 2018…..जब गुरूग्राम एसटीएफ ने एक गैंगस्टर को हिरासत में लिया। जानकारी मिली कि ये शार्प शूटर सम्पत नेहरा है। लेकिन इसके पूछताछ में जो पता चला उससे ना केवल गुरूग्राम एसटीएफ बल्कि गुरूग्राम से हज़ारों किलोमीटर दूर मुंबई में एक अभिनेता के भी होश फाख्ता हो गए थे। बताया गया कि संपत नेहरा को दी गई थी बॉलीवुड के बजरंगी भाईजान यानि सलमान खान की सुपारी।
सलमान का फैन बनकर पहुंचा था मुंबई, सलमान के घर का किया पूरा निरीक्षण
/mayapuri/media/post_attachments/d57505ec09ffd1c59c731aa34d44321811b395f41eb3432e0f7ce142651b1ecb.jpg)
Source - Hindustan Times
शार्पशूटर संपत नेहरा इस काम को अंजाम देने के लिए तकरीबन एक महीने पहले मुंबई पहुंच चुका था। जहां पहुंचकर उसने खुद को सलमान खान का बड़ा फैन बताया। चूंकि संपत को सलमान खान की सुपारी मिली थी लिहाज़ा वो गैलेक्सी अपार्टमेंट में भी गया और उसने बारीकी से हर चीज़ की रेकी की। सलमान खान कब घर के बाहर खड़े फैन से मिलते हैं...वो अपने घर की बालकनी, खिड़की कहां पर आते है..सड़क से उसकी दूरी क्या है.. ये सब कुछ संपत ने ध्यान से नोट किया और मोबाइल में कुछ तस्वीरें भी ली थी।
17 मई 2018 को संपत हैदराबाद लौटा
17 मई 2018 को संपत मुंबई से हैदराबाद की ओर लौट गया। जहां उसने हैदराबाद शहर से तीन किलोमीटर दूर निर्मल में अपना डेरा जमा लिया। लेकिन वहां रहकर भी वो अपने काम को अंजाम देता रहा। उसने बराबर सलमान खान की हर हरकत पर नज़र रखी हुई थी।
संपत नेहरा को किसने दी थी सलमान खान की सुपारी?
अब सवाल ये कि आखिर कौन था जो नहीं चाहता था कि भाईजान ज़िंदा रहे। आखिर किसने दी थी शार्पशूटर संपत नेहरा को सलमान खान को जान से मारने की सुपारी। कौन था जिसे इतने बड़े सुपरस्टार से प्यार नहीं बल्कि नफरत थी। चलिए अब आपको वो नाम भी बता देते हैं। जो चाहता था कि सलमान खान ज़िंदा ना रहें...वो था कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई। जिसके कहने पर ही संपत नेहरा मुंबई पहुंचा...और सलमान को मारने की पूरी प्लानिंग की।
दूसरी बार मुंबई पहुंचता तो सलमान की हो जाती हत्या
/mayapuri/media/post_attachments/2bd8b6e54243ebe0991b9912fc91732f68aeac1c0fee4df4a68de5fc407d75f9.jpg)
Source - Parhlo
पुलिस ने जब संपत नेहरा को गिरफ्तार किया तो पूरी जानकारी उगलवाई जिससे पता चला कि हैदराबाद में उसके रुकने का इंतज़ाम भी लॉरेंस बिश्नोई ने करवाया था। और अबकी बार अगर बिश्नोई मुंबई पहुंच जाता तो वो सलमान की हत्या कर विदेश फरार हो जाता।
लॉरेंस बिश्नोई ने क्यों दी सलमान खान की सुपारी
लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान को मरवाना चाहता था। ये तो हमनें आपको बता दिया लेकिन क्यों...दरअसल, सलमान खान पर काले हिरण के शिकार का आरोप है और केस चल रहा है। काला हिरण बिश्नोई समाज में काफी पूजनीय माना जाता है लिहाज़ा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान से नाराज़ हो गया था। और अपनी नाराज़गी के चलते ही उसने संपत नेहरा को सलमान खान के नाम की सुपारी दे डाली, क्योंकि संपत नेहरा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का काफी खास माना जाता था।
और पढ़ेंः सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री के सभी 25000 मजदूरों और उनके परिवार की दैनिक जरूरतों का उठाएंगे खर्च
Follow Us
/mayapuri/media/post_attachments/d8e42eab6840fd91e94cf2d61fdef6fe7431f307f56b3d6248353e226ca913f7.jpg)
/mayapuri/media/media_files/2025/10/24/cover-2664-2025-10-24-21-48-39.png)