शाहरुख खान का सर्कस दोबारा देख सकेंगे फैंस, आज से दूरदर्शन पर टेलिकास्ट होगा शो

author-image
By Sangya Singh
New Update
शाहरुख खान का सर्कस दोबारा देख सकेंगे फैंस, आज से दूरदर्शन पर टेलिकास्ट होगा शो

शाहरुख खान का टीवी शो सर्कस आज से दूरदर्शन पर देख सकेंगे लोग

कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए लोग अपने घरों में कैद हैं और लगातार वो पुराने टीवी सीरियल्स को दोबारा से टेलिकास्ट करने की मांग कर रहे थे। दर्शकों की बढ़ती मांग को देखते हुए पहले तो ऐतिहासिक पौराणिक सीरियल 'रामायण' और 'महाभारत' को 28 मार्च से रोजाना दो बार प्रसारित किए जाने का फैसला किया गया। वहीं, अब टीवी का चर्चित शो यानी शाहरुख खान का 'सर्कस' 28 मार्च से प्रसारित किए जाएगा। इसके अलावा सीरीयल 'ब्योमकेश बक्शी' भी आज से प्रसारित किया जाए।

कई टीवी शो फिर से हो रहे प्रसारित

बता दें कि दूरदर्शन ने शुक्रवार को अपने ट्विटर हैंडल पर जानकारी दी कि शाहरुख खान का 'सर्कस' और रजित कपूर को सीरियल 'ब्योमकेश बक्शी' 28 मार्च से फिर से टेलिकास्ट किया जाएगा। शाहरुख खान का 'सर्कस' रात में 8 बजे से तो 'ब्योमकेश बक्शी' दिन में 11 बजे दूरदर्शन पर प्रसारित किया जाएगा।

शाहरुख खान के फैंस के लिए ये बड़ी खुशखबरी है कि उनका टीवी शो एक बार फिर से टेलिकास्ट किया जाएगा। गौरतलब है कि 1989 में शुरु हुए 'सर्कस' का डायरेक्शन अजीज मिर्जा और कुंदन शाह ने किया था।

वहीं, ऐक्टर रजित कपूर का लोकप्रिय सीरियल 'ब्योमकेश बक्शी' भी आप फिर से देख सकेंगे। 90 के दशक में इस डिटेक्टिव शो ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। यह क्राइम डिटेक्‍शन सीरीज शरदिंदु बंदोपाध्याय के नॉवेल पर बेस्‍ड थी।

रामायण-महाभारत भी फिर से हो रहा टेलिकास्ट

आपको बता दें कि शुक्रवार को ही केंद्रीय सूचना-प्रसारण ने ट्वीट कर बताया था कि 'रामायण' और 'महाभारत' भी 28 मार्च से क्रमशः दूरदर्शन और डीडी भारती पर प्रसारित किए जाएंगे। दोनों ही सीरियल दिन में दो बार टेलिकास्ट होंगे।

ये भी पढ़ें- फोर मोर शॉट्स प्लीज वेब सीरीज का दूसरा सीजन तैयार , अमेजॉन प्राइम पर इस दिन से होगा शुरू

Latest Stories