पीएम केयर फंड में अक्षय कुमार के डोनेशन पर शत्रुघ्न सिन्हा का कमेंट, कहा - शो-बिजनेस अब शो-ऑफ बिजनेस…

author-image
By Pooja Chowdhary
New Update
पीएम केयर फंड में अक्षय कुमार के डोनेशन पर शत्रुघ्न सिन्हा का कमेंट, कहा - शो-बिजनेस अब शो-ऑफ बिजनेस…

अक्षय कुमार के डोनेशन के बाद कई बॉलीवुड सेलेब्स आए थे आगे, अब शत्रुघ्न सिन्हा का कमेंट पढ़िए

कोरोनावायरस से लड़ाई के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों से आर्थिक मदद की अपील की है। उन्होने पीएम केयर फंड में कुछ ना कुछ धनराशि जमा करने की अपील की। जिसमें बढ़ चढ़ कर लोग सामने आ रहे हैं। इनमें अक्षय कुमार के डोनेशन ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। लेकिन इस पर शत्रुघ्न सिन्हा का कमेंट आया है 

अक्षय कुमार ने इसके लिए पहल की थी और 25 करोड़ रूपए जमा कराए थे। इसके बाद कई और सेलेब्स और बिजनेसमैन ने मदद की और पीएम केयर फंड में रूपए जमा कराए। लेकिन दान देकर

ऐलान करने वाले लोगों पर अब अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का कमेंट आया है और नाम ना लेते हुए अक्षय कुमार पर निशाना भी साध दिया है। 

सबसे पहले जानिए क्या कहा है शत्रुघ्न सिन्हा ने

पीएम केयर फंड में अक्षय कुमार के डोनेशन पर शत्रुघ्न सिन्हा का कमेंट, कहा - शो-बिजनेस अब शो-ऑफ बिजनेस…

Source - Patrika

अक्षय कुमार के डोनेशन पर बॉलीवुड एक्टर और नेता रहे शत्रुघ्न सिन्हा का कमेंट पढ़िए, उन्होने कहा -

दान का ऐलान करना ‘वल्गर’ है। ये सुनकर काफी बुरा और आत्मविश्वास घटाने वाला लगता है कि किसी ने 25 करोड़ रुपये दान कर दिए हैं। ऐसे में लोग किसी को भी उनके द्वारा दान दी गई रकम के हिसाब से जज करने लगते हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा यही नहीं रूके बल्कि उन्होने ये भी कहा कि दुनिया में किसी भी जगह दान ऐलान करके नहीं दिया जाता। दान और संकल्प निजी बात होती है। लेकिन शो-बिजनेस अब शो-ऑफ बिजनेस में बदल गया है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम की तारीफ की है

वहीं जहां इस अभिनेता ने अक्षय कुमार के डोनेशन पर तंज कसा तो वहीं पीएम मोदी द्वारा उठाए गए कदमों की तारीफ भी की। उन्होने कहा कि लॉकडाऊन एक अच्छा कदम है। इसे और पहले शुरू करना था जिससे इस वायरस को फैलने से रोका जा सकता था। 

शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी सोनाक्षी को ट्रोल करने पर भी दिया था करारा जवाब

पीएम केयर फंड में अक्षय कुमार के डोनेशन पर शत्रुघ्न सिन्हा का कमेंट, कहा - शो-बिजनेस अब शो-ऑफ बिजनेस…

आपको बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही एक्टर ने अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा का भी बचाव करते हुए को मुकेश खन्ना को करारा जवाब  दिया था। सोनाक्षी सिन्हा पर निशाना साधते हुए एक्टर मुकेश खन्ना ने कहा था कि रामायण के लौटने से सोनाक्षी सिन्हा जैसे लोगों को काफी मदद मिलेगी जिन्हें नहीं पता है कि हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर सोनाक्षी सिन्हा को खूब ट्रोल किया गया था। जिसके बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने मुकेश खन्ना को करारा जवाब दिया। हालांकि इस पर सोनाक्षी का कोई बयान सामने नहीं आया है। 

और पढ़ेंः क्या सच में अक्षय कुमार ने भगवान राम को दी गाली ?

Latest Stories