शिल्पा शेट्टी ने लिया बड़ा फैसला, अब पूरी तरह से बन गईं वेजिटेरियन

author-image
By Sangya Singh
New Update
शिल्पा शेट्टी ने लिया बड़ा फैसला, अब पूरी तरह से बन गईं वेजिटेरियन

शिल्पा शेट्टी ने किया नॉनवेज छोड़ने का फैसला

खाने-पीने की शौकीन बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में अपनी लाइफ का बड़ा फैसला किया है। शिल्पा शेट्टी ने खुद बताया है कि उन्होंने नॉनवेज छोड़ने का फैसला कर लिया है। शिल्पा शेट्टी अब पूरी तरह से वेजिटेरियन बन गईं हैं। शिल्पा शेट्टी ने अपने वेजिटेरियन बनने की जानकारी खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए दी है। शिल्पा शेट्टी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो अपने बेटे वियान के साथ खेतों में सब्जियां तोड़ते हुईं दिखाई दे रही हैं।

ये फैसला मेरे लिए थोड़ा कठिन था

शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है उसके साथ उन्होंने एक लंबा चौड़ा पोस्ट भी लिखा है। पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'ये फैसला मेरे लिए थोड़ा कठिन था और असंभव भी लगता था। लेकिन अब मैंने वेजिटेरियन को पूरी तरह से अपना लिया है। प्राथमिक तौर पर मैं पर्यावरण में अपने कार्बन फुटप्रिंट्स को कम करना चाहती हूं। इन वर्षों में मैंने महसूस किया है कि भोजन के लिए पशुधन की खेती ने न केवल जंगलों को नष्ट किया है, बल्कि कार्बन डाईऑक्साइड, मीथेन और नाइट्रो ऑक्साइड का सबसे बड़ा स्त्रोत भी रहा है। हमारे ग्रह जिस जलवायु परिवर्तन का सामना कर रहे हैं, उसके लिए ये प्रमुख रूप से जिम्मेदार हैं।'

मैं अपना पूरा ध्यान अब वेजिटेरियन चीजों पर लगाउंगी

अपनी पोस्ट में आगे शिल्पा ने लिखा, 'शाकाहारी भोजन का पालन करना न केवल जानवरों के लिए फायदेमंद रहेगा। बल्कि ये हमें हृदय रोग, मधुमेह और मोटापे से भी बचा सकता है। इसलिए प्रकृति को वापस देने के लिए जो बेस्ट मैं कर सकती थी मैंने उसका फैसला कर लिया है। नॉनवेजिटेरियन होने के नाते, मेरे यू-ट्यूब चैनल पर कई डिश नॉनवेजिटेरियन हैं। मैं उनमें से किसी को भी डिलीट नहीं करुंगी। लेकिन आगे मैं अपना पूरा ध्यान अब वेजिटेरियन चीजों पर ही लगाउंगी।' आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी के इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और उनके इस पोस्ट पर ढेरों कमेंट्स भी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- लद्दाख में नहीं होगी आमिर की लाल सिंह चड्डा की शूटिंग, भारत-चीन विवाद है वजह

Latest Stories