/mayapuri/media/post_banners/41c0d755d82f47e2b0a4491d5a0dcd8a1beb8c18c2c9221e021e0be3f0bc51d1.jpg)
शिवसेना की आलोचना के बाद सोनू सूद ने उद्धव ठाकरे से की मुलाकात , बाहर निकलते ही कही ये बात
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद लॉकडाउन की इस स्थिति में हजारों प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। इस वजह से उनकी काफी तारीफ हो रही है। हालांकि उनके काम को राजनीतिक सपोर्ट मिलने की बात भी कही जा रही है। महाराष्ट्र की सत्ताधारी पार्टी शिवसेना के नेता संजय राउत ने सोनू सूद को लेकर भाजपा पर निशाना साधा था कि अभिनेता को 'महात्मा' सूद बनाने की तैयारी चल रही है। संजय राउत के इस बयान पर फिल्ममेकर अशोक पंडित भड़क उठे और सोनू सूद का समर्थन करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है।
अशोक पंडित ने दिया जवाब
?
फिल्ममेकर अशोक पंडित ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि 'सोनू सूद जैसे लोगों की तारीफ करने की बजाय संजय राउत उनकी आलोचना कर रहे हैं। अगर मिस्टर राउत अपनी विफलताओं को सोनू सूद और उनके जैसे लोगों के काम में देखते हैं तो ये उनकी गलती नहीं है। मिस्टर राउत आपको तो लोगों की मदद करने के लिए टैक्स देने वालों से पैसा मिलता है।'
आपको ये शोभा नहीं देता
?
एक वीडियो पोस्ट कर अशोक पंडित ने कहा कि 'इसके बजाय कि आप सोनू सूद और ऐसे लोगों की तारीफ करें, उनकी पीठ थपथपाएं, उनको ईनाम दें, आप आलोचना कर रहे हैं। उसके मनोबल को तोड़ रहे हैं। संजय राउत जी आप शिवसेना के बड़े नेता हैं। आपको ये शोभा नहीं देता। आप एक ऐसी पार्टी से हैं जो बालासाहेब की पार्टी है जिन्होंने हमें लोगों के लिए काम करना सिखाया इसलिए लोग आज भी उनसे प्यार करते हैं।'
'अगर आप अपनी कमजोरी, अपनी विफलता सोनू सूद जैसे दूसरे लोगों में देखते हैं तो गलती आपकी है। आपने सोनू सूद की जो आलोचना की है उसके लिए माफी मांगनी चाहिए। साथ ही उसका हौसला बढ़ाना चाहिए। आपको लोगों की मदद करने के लिए तनख्वाह मिलती है, सोनू सूद और हम जैसे लोगों को नहीं मिलती है।'
आखिर क्या कहा था संजय राउत ने
Source - Jansatta
रविवार को संजय राउत ने अपने एक बयान में कहा , 'लॉकडाउन में अचानक एक नया 'महात्मा' सूद आया है। जब राज्य सरकारें किसी प्रवासी मजदूर को कहीं जाने की अनुमति नहीं दे रही हैं तो वो कहां जा रहे हैं? सोनू सूद पर हमला करते हुए राउत ने यहां तक कहा कि बहुत जल्द ही वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल सकते हैं और मुंबई के सेलिब्रिटी मैनेजर बन सकते हैं। सोनू सूद एक अभिनेता हैं, वो पैसे के लिए कुछ भी कर सकते हैं। अभिनय करना ही उनका पेशा है।
?
इस अलोचना के बाद रविवार शाम सोनू सूद ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे से मुलाकात की। मुलाकात के बाद बाहर निकलते ही सोनू सूद ने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक हर पार्टी ने उनका समर्थन किया है और इसके लिए वो सभी को धन्यवाद देना चाहते हैं।
कांग्रेस ने किया समर्थन
मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम ने कहा कि लॉकडाउन में सूद ने बहुत अच्छा काम किया है। उनके काम की सराहना की जानी चाहिए। लेकिन ऐसा करने की बजाय शिवसेना सोनू सूद की आलोचना कर रही है।