कोरोनावायरस पर श्रद्धा कपूर की एडवाइस, कहा- ‘ओ स्त्री बाहर मत जाना’

author-image
By Pooja Chowdhary
New Update
कोरोनावायरस पर श्रद्धा कपूर की एडवाइस, कहा- ‘ओ स्त्री बाहर मत जाना’

श्रद्धा कपूर की एडवाइस सुनकर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप..

अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन, रितेश देशमुख, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, वरूण धवन और अर्जुन कपूर के बाद कोरोनावायरस के प्रति लोगो को सचेत करने वालों की लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का नाम भी जुड़ गया है। लेकिन श्रद्धा कपूर की एडवाइस सुनेंगे तो आप खुद की हंसी नहीं रोक पाएंगे। यूं तो इन दिनों हर बॉलीवुड सेलेब अपने अपने तरीके से लोगों को जागरूक कर रहा है। लेकिन इन सब के बीच श्रद्धा का अलर्ट मैसेज सबसे अलग है।

श्रद्धा ने अपनी फिल्म का बोला डायलॉग

श्रद्धा कपूर की सुपरहिट फिल्म स्त्री तो आपने देखी ही होगी। यूं को इस फिल्म में बेहतरीन डायलॉग की कोई कमी नहीं है लेकिन इसका एक डायलॉग सदियों तक याद रखा जाएगा। वो है ‘ओ स्त्री कल आना’। अब श्रद्धा कपूर ने अपने इसी डायलॉग को कोरोनावायरस के प्रति सचेत करने के लिए यूज़ किया है। लेकिन श्रद्धा कपूर की एडवाइस फनी नज़र आ रही है। जिसे लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं।

क्या कहा है श्रद्धा कपूर ने

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपनी फिल्म के डायलॉग को चेंज करते हुए कहा है – ओ स्त्री बाहर मत जाना। कोरोनावायरस के प्रति श्रद्धा कपूर की एडवाइस लोगों को काफी पसंद भी आ रही है। श्रद्धा ने इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से शेयर किया है।

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की सुपरहिट फिल्म थी ‘स्त्री’

आपको बता दें कि श्रद्धा कपूर की स्त्री मेंउनके अपोज़िट थे राजकुमार राव। फिल्म दर्शकों से लेकर क्रिटिक्स तक सभी को पसंद आई थी। क्योंकि फिल्म का सब्जेक्ट और स्टोरी काफी हटकर थी। इसीलिए इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया। वहीं हाल ही में श्रद्धा कपूर की बागी 3 भी रिलीज हुई थी जिसमें उनके साथ टाइगर श्रॉफ भी नज़र आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही है जिसने सिनेमाघर बंद होने तक 95 करोड़ का बिजनेस किया है।

कोरोनावायरस के प्रति सभी स्टार्स कर रहे हैं लोगों को जागरूक

आपको बता दें कि कोरोनावायरस को लेकर श्रद्धा कपूर की एडवाइस जहां काफी पसंद की जा रही है तो वहीं बाकी बॉलीवुड स्टार्स भी अपने अपने तरीके से लोगों को जागरूक करने में जुटे हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी का हैंड वॉश चैलेंज का टिक टॉक वीडियो लोगों को खूब भाया तो वहीं अमिताभ बच्चन ने अवधी भाषा में कविता शेयर कर लोगों को कोरोनावायरस के प्रति सचेत किया था।

और पढ़ेंः ट्रेन में सवार शाहरूख खान को काजोल ने भागकर दिया सैनिटाइज़र….मीम हो रहा है वायरल

Latest Stories