/mayapuri/media/post_banners/3af3828c09749116e93f83966be79346d18a325a36b65f70709754c2cc4ae922.jpg)
एसएस राजामौली की RRR में अजय देवगन निभा रहे हैं अहम रोल
इन दिनों साउथ में कई बड़ी फिल्मों के खूब चर्चे हो रहे हैं। इनमें एसएस राजामौली की एक फिल्म भी शामिल है। जिससे हर किसी को कई बड़ी उम्मीदें हैं। खास बात ये है कि फिल्म RRR में अजय देवगन भी हैं जो इस फिल्म में एक खास रोल निभाने जा रहे हैं।
हालांकि इनका रोल क्या होगा। फिल्म की कहानी क्या है इसको लेकर कोई जानकारी अभी तक नहीं मिली है। कहा जा रहा है कि ये फिल्म भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की कहानी पर बेस्ड है। लेकिन इससे ज्यादा और कोई जानकारी नहीं। खैर अब इस फिल्म में अजय देवगन के अपोज़िट कौन सी एक्ट्रेस होंगी। इसके बारे में पता चल गया है।
श्रिया सरन निभाएंगी अजय की पत्नी का किरदार
इस बिग बजट मूवी RRR में अजय देवगन की पत्नी का किरदार कोई और नहीं बल्कि श्रिया सरन निभाने जा रही हैं। इस ख़बर को खुद श्रिया ने कन्फर्म किया है। उन्होने इसके बारे में थोड़ी सी जानकारी भी दी। उनके मुताबिक फिल्म में उनकी स्टोरी फ्लैश बैक में चलेगी। जिसमें कई बेहतरीन सीन्स होंगे। वहीं खास बात ये है कि जब शूटिंग शुरु होगी तब श्रिया भारत लौटेंगी। फिलहाल वो अपने पति के साथ विदेश में हैं।
दृश्यम में अजय की पत्नी का निभा चुकी हैं रोल
Source - Rediiff
वैसे तो श्रिया सरन इंडस्ट्री में जाना माना नाम है। लेकिन अगर आप फिल्मों, एक्टर, एक्ट्रेस के बारे में कम जानते हैं। तो आपको बता देते हैं कि श्रिया सरन हैं कौन। दरअसल, श्रिया और अजय देवगन पहले भी साथ काम कर चुके हैं। दोनों की जोड़ी दृश्यम फिल्म में नज़र आई थी। श्रिया ने इस फिल्म में अजय देवगन की पत्नी का किरदार निभाया था।
RRR में अजय के साथ-साथ आलिया भी करने जा रही हैं साउथ में डेब्यू
ये बात सच है RRR में अजय देवगन के साथ -साथ एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी नज़र आएंगी। और दोनों की ये साउथ में डेब्यू मूवी होगी। कहा जा रहा है कि आलिया भट्ट का इस फिल्म में खास रोल होगा। इसके अलावा वो संजयलीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी भी कर रही हैं। जिसमें वो सोलो लीड रोल में होंगी।
कई बड़े सितारे हैं राजामौली की इस फिल्म में
Source - YouTube
आपको बता दें कि बिग बजट ये मूवी अगले साल 2021 में रिलीज़ होगी। जो करीब 400 करोड़ के बजट में बनाई जाएगी। यानि ये फिल्म अब तक की सबसे महंगी मूवी होगी। RRR में अजय देवगन और आलिया भट्ट के अलावा जूनियर एनटीआर, रामचरण भी होंगे। साथ ही इसमें ब्रिटिश अभिनेत्री डेजी एडगर जोंस भी नज़र आएंगी। इस फिल्म को हिंदी के साथ साथ तमिल, तेलुगू, मलयालम समेत कुल 10 भारतीय भाषाओं में रिलीज किया जाएगा
और पढ़ेंः शिवसेना के नेता संजय राउत ने की थी सोनू सूद की आलोचना, अब फिल्ममेकर अशोक पंडित ने दिया करारा जवाब