/mayapuri/media/post_banners/0ee1a9a6c9f88a20547956731f5d68a2b88a8c0f514e2cf8723a31a43fa06aea.jpg)
श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी का बॉलीवुड डेब्यू
टीवी इंडस्ट्री की पॉप्युलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन अपनी फोटोज की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन, इस बार वो अपनी फोटो की वजह से नहीं बल्कि अपनी फिल्म की वजह से चर्चा में छाई हैं। श्वेता तिवाकी की बेटी पलक के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। वो ये कि पलक तिवारी अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए बिलकुल तैयार हैं। श्वेता तिवारी की बेटी पलक की डेब्यू फिल्म के बारे में अनाउंसमेंट हो चुकी है। इतना ही नहीं, पलक तिवारी की पहली फिल्म का पोस्टर भी रिलीज़ कर दिया गया है।
विवेक ओबेरॉय ने पलक तिवारी को लॉन्च किया
आपको बता दें कि पलक तिवारी, विवेक ओबेरॉय की फिल्म ‘रोजी: द सैफरन चैप्टर’से फिल्मों में एंट्री कर रही हैं। इस फिल्म को विशाल मिश्रा डायरेक्ट करेंगे और मंदिरा एंटरटेनमेंट और ओबरॉय मेगा एंटरटेन एसोसिएशन के बैनर तले इस फिल्म को प्रोड्यूस किया जाएगा। विवेक ओबेरॉय ने खुद इस बात की जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने अपने ट्विटर पर फिल्म के दो पोस्टर शेयर किए हैं। विवेक ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘ये है हमारी मिस्ट्री गर्ल, पलक तिवारी को रोजी के रोल में लॉन्च करने को लेकर हम काफी खुश हैं। हमारी हॉरर थ्रिलर फ्रेंचाइजी गुरुग्राम की सच्ची कहानियों पर आधारित है। इसे विशाल मिश्रा ने डायरेक्ट किया है।
फिलहाल, अभी तक फिल्म की रिलीज़ डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। आपको बता दें, कि इस फिल्म में पलक तिवारी का नाम रोज़ी होगा। पोस्टर को देखकर इस बात का अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि रोज़ी इस फिल्म में किसी कॉल सेंटर में काम करने वाली लड़की होगी। अब देखना है कि क्या अपनी मां श्वेता तिवारी की तरह ही पलक भी एक्टिंग की दुनिया में कामयाब हो पाएंगी।
ये भी पढ़ें- KGF Chapter 2 में संजय दत्त लग रहे बेहद खतरनाक, अधीरा का फर्स्ट लुक रिलीज