Sonakshi Sinha Birthday Special : सोनाक्षी सिन्हा के जन्मदिन पर जानें उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें ...
बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिल्म 'दबंग' से बतौर एक्ट्रेस अपने करियर की शुरुआत करने वाली और उसके बाद 'सन ऑफ सरदार', 'एक्शन जैक्शन' जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपनी अभिनय प्रतिभा दिखाने वाली सोनाक्षी सिन्हा का जन्म 2 जून 1987 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ था। आज सोनाक्षी सिन्हा अपना 33 वां जन्मदिन (Sonakshi Sinha Birthday) मना रही हैं। वह अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं। आज हम आपको सोनाक्षी सिन्हा से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं।
फिल्मों में आने से पहले थीं कॉस्ट्यूम डिजाइनर
Source - Thequint
सोनाक्षी सिन्हा ने मुंबई के आर्य विद्या मंदिर से स्कूली शिक्षा प्राप्त की और मुंबई के ही नाथीबाई दामोदर ठाकरे महिला विश्वविद्यालय से फैशन डिजाइनिंग में ग्रेजुएट की डिग्री हासिल की। सोनाक्षी ने 2005 में आई फिल्म 'मेरा दिल लेकर देखो' में कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। 2010 में उन्होंने सलमान खान की एक्शन ड्रामा फिल्म 'दबंग' से एक्टिंग में अपना करियर शुरू किया।
नो बिकनी नो किस सीन
सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी फिल्मों में अभिनय करे, लेकिन जब सलमान खान ने जिद की तो वे मान गए। सोनाक्षी ने अपने पिता से वादा किया कि वे अपने परिवार के मान-सम्मान का पूरा ध्यान रखेंगी। इसलिए उन्होंने फिल्मों में अब तक बिकनी नहीं पहनी और न ही किस सीन किया। वे फिल्म साइन करने के पहले ही यह बात निर्माता-निर्देशक को स्पष्ट कर देती हैं।
फिल्म 'दबंग' के लिए घटाया 30 किलो वजन
Source - Timesofindia
फिल्म 'दबंग' में एक गांव की लड़की के रोल में फिट होने के लिए सोनाक्षी सिन्हा को 30 किलो वजन कम करना पड़ा था। इसी साल उन्हें मैक्सीम मैग्जीन के इंडियन अंक में कवर गर्ल बनाया गया था। पहले उनका वजन 90 किलो था। इतना वजन कम करने में उन्हें करीब 2 साल का समय लगा। फिल्म 'दबंग' के लिए मिले साइनिंग अमाउंट को उन्होंने सलमान खान की चैरिटी संस्था 'बीइंग ह्यूमन' में दान में दे दिया था।
लोग करते थे रीना रॉय से समानता
Source - Kollybolly
मीडिया में उनके पिता के साथ मुख्य भूमिकाएं कर चुकीं अभिनेत्री रीना रॉय से समानता को लेकर चर्चा हुई। लोग उन्हें रीना रॉय की कार्बन कॉपी कहते थे तो सोनाक्षी ने इसका विरोध करते हुए कहा कि वे अपनी मां पूनम सिन्हा के जैसी ही दिखती हैं।
बता दे, सोनाक्षी सिन्हा अपने साथ एक अतिरिक्त जोड़ी कपड़े रखती हैं। उन्हें हमेशा अंदेशा रहता है कि कुछ ऐसा होगा, जो इन्हें दूसरी जोड़ी कपड़ों की जरूरत पड़ जाएगी। सोनाक्षी खाने की बहुत शौकीन हैं। उन्हें भारतीय और थाई खाना बेहद पसंद है।
सोनाक्षी सिन्हा को पेंटिंग और स्केच बनाने का भी बहुत शौक है। फिल्म 'लुटेरा' में भी वह पेंटिंग करती नजर आईं। सोनाक्षी ने 'राइज ऑफ गॉर्डियंस' के हिन्दी वर्जन में टूथ कैरेक्टर के लिए आवाज दी है। इसके अलावा 'वॉइस ऑफ ज्वेल' के हिन्दी वर्जन 'रिओ 2' के लिए भी सोनाक्षी ने डबिंग की है। सोनाक्षी को प्यार से 'सोना' और 'शॉटगन जूनियर' बुलाया जाता है।
एक गाने में पहनी थीं 9 साड़ियां
Source - Thequint
सोनाक्षी सिन्हा को बचपन से ही साड़ी पहनना बहुत पसंद है। वे साड़ी में बहुत पसंद की जाती हैं। फिल्म 'लुटेरा' के एक गाने में उन्होंने 9 अलग-अलग साड़ियां पहनी हैं जिनकी कीमत 30,000 से 35,000 रुपए के बीच थी। कुल मिलाकर इस गाने के लिए साड़ियों की कीमत 3 लाख रुपए थी।
सोनाक्षी सिन्हा को रैपर के तौर पर भी जाना जाता है, उन्होंने कई गानों में रैपिंग भी की है। 'दबंग', 'राउडी राठौड़', 'हिम्मतवाला', 'सन ऑफ सरदार', 'बुलेट राजा', 'तेवर', 'अकीरा' उनकी खास फिल्में हैं, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया।
और पढ़ेंः एक्ट्रेस मोहेना कुमारी, उनके सास-सुसर और 17 स्टाफ मेंबर्स को हुआ कोरोना !