लंदन में सोनम कपूर व मौनी रॉय ने तोड़ा क्वारंटीन लॉ, सरकार ले सकती है बड़ा एक्शन

author-image
By Pooja Chowdhary
New Update
लंदन में सोनम कपूर व मौनी रॉय ने तोड़ा क्वारंटीन लॉ, सरकार ले सकती है बड़ा एक्शन

हाल ही में लंदन पहुंची हैं सोनम कपूर और मौनी रॉय

चीन से फैले कोरोनावायरस ने इस वक्त लगभग पूरी दुनिया को ही अपनी चपेट में ले रखा है। भारत में दिनों दिन इससे संक्रमित मरीज़ों के आंकड़े बढ़ते ही जा रहे हैं तो वहीं अमेरिका, इंग्लैंड भी इससे सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में शामिल हैं। कई देशों ने इस बीमारी को लेकर कड़े नियम और कायदे लागू किए हुए हैं जिनमें से एक देश है यूनाइटेड किंगडम यानि यूके। लेकिन ख़बर है कि एक्ट्रेस सोनम कपूर और मौनी रॉय ने यूके में कोरोना वायरस से संबंधित लॉ को तोड़ा जिसके चलते दोनों ही अभिनेत्रियों पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

क्या है आरोप?

ब्रिटेन में दोनों ही अभिनेत्रियों यानि सोनम कपूर व मौनी रॉय पर 14 दिन के क्वारंटीन लॉ को तोड़ने और खुद के साथ साथ दूसरों की जिंदगी के लिए ख़तरा बनने का आरोप है। इसके लिए उनके खिलाफ एक्शन तक लिया जा सकता है। दोनों अलग अलग कारणों से लंदन पहुंची हैं जहां पर वो शहर की सड़कों पर टहलते हुए नज़र आई थी और उन्होने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

सोनम पति के साथ तो वहीं मौनी शूटिंग के लिए पहुंची लंदन

आपको बता दें कि सोनम कपूर लॉकडाऊन के दौरान भारत में ही थीं लेकिन कुछ ही वक्त पहले वो पति आनंद आहूजा के साथ लंदन पहुंची हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद इंस्टाग्राम के ज़रिए अपने फैंस को दी थी। वहीं बात करें मौनी रॉय की तो लॉकडाऊन का सारा वक्त यूएई में बिताने के बाद लगभग 5 दिन पहले ही मौनी लंदन पहुंची हैं। लेकिन यहां पहुंचते ही उन्होने एक अहम नियम का उल्लंघन कर दिया है।

क्या है यूके का नया नियम ?

8 जून से लागू इस नियम के मुताबिक अगर कोई भी व्यक्ति ब्रिटेन जाता है तो उसे सबसे पहले 14 दिन तक क्वारंटीन पीरियड में रहना होगा। यानि वो बाहर या कहीं भी इधर उधर घूम नहीं सकता। अगर कोई भी शख्स इस नियम का पालन नहीं करता है तो उसे 1000 यूरो का फाइन तक भरना पड़ सकता है। सोनम कपूर और मौनी रॉय दोनों ने ही इस नियम का उल्लंघन किया है। ऐसे में संभवतः उन पर कार्रवाई की जा सकती है।

और पढ़ेंः कोरोनावायरस संक्रमित अमिताभ बच्चन हुए भावुक, पिता हरिवंश राय बच्चन की लिखी कविता की शेयर

Latest Stories